Indigo Flight: फ्लाइट में सो रही महिला के साथ अश्लील हकरत! लैडिंग होते ही शख्स गिरफ्तार

Indigo Flight: मुंबई-गुवाहाटी के बीच इंडिगो की उड़ान 6E 5319 में यात्रा कर रहे एक यात्री को एक अन्य यात्री से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद आगमन पर गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Indigo Flight: एयरलाइंस की ओर से आज यानी सोमवार को बताया गया कि मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री को कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया. 

इंडिगो ने प्रवक्ता कि, मुंबई-गुवाहाटी के बीच इंडिगो की उड़ान 6E 5319 में यात्रा कर रहे एक यात्री को एक अन्य यात्री से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद आगमन पर गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया. शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है और जहां भी आवश्यक होगा हम उनकी जांच में सहायता प्रदान करेंगे. 

TOI के अनुसार, महिला नींद में थी. उसने फिर आर्मरेस्ट नीचे किया और सोने लगी. कुछ देर बाद उसने देखा कि पुरुष यात्री का हाथ उसके ऊपर था. उसने बताया कि अभी भी शख्स ने अपनी आंखे बंद कर रखी थी. इसलिए महिला समझ नहीं पा रही थी कि क्या करें. उसने आखें आधी खोल ली और सोने का नाटक करने लगी.

calender
11 September 2023, 09:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो