नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेंस 2026 के सेशन-1 के रिजल्ट आज घोषित कर दिए हैं. इस बार परीक्षा में कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है. ये छात्र पूरे देश से हैं और इनमें राजस्थान के सबसे ज्यादा टॉपर्स हैं. खास बात यह है कि टॉपर्स की लिस्ट में कोई भी लड़की शामिल नहीं है.
जेईई मेंस 2026 सेशन-1 में कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी. इनमें 8,55,085 लड़के और 4,49,568 लड़कियां थी. जनरल कैटेगरी में भी लड़कों की संख्या ज्यादा रही. इस दौरान 2,95,078 लड़कों और 1,57,747 लड़कियों ने एग्जाम दिया. साल दर साल लड़कियों की भागीदारी बढ़ रही है, जो अच्छी बात है. कुल मिलाकर परीक्षा में 96.26% अटेंडेंस रही.
ये 12 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने पेपर-1 (B.E./B.Tech) में परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया.
श्रेयस मिश्रा – दिल्ली (NCT)
नरेंद्रबाबू गरी महिथ – आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार – बिहार
कबीर छिल्लर – राजस्थान
चिरंजीब कर – राजस्थान
भावेश पात्रा – ओडिशा
अनय जैन – हरियाणा
अर्णव गौतम – राजस्थान
पासला मोहित – आंध्र प्रदेश
माधव विरादिया – महाराष्ट्र
पुरोहित निमय – गुजरात
विवान शरद माहेश्वरी – तेलंगाना
राजस्थान से तीन छात्र (कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम) टॉपर्स में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा है. ये सभी छात्रों ने बेहद मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है.
अपना JEE Main 2026 रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. लॉगिन करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालें. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें. रिजल्ट में NTA पर्सेंटाइल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक आदि की जानकारी मिलेगी.
बता दें, ये रिजल्ट सेशन-1 का है. सेशन-2 अप्रैल में होगा और फाइनल रैंक दोनों सेशन्स के बेस्ट स्कोर से बनेगी. 100 पर्सेंटाइल वाले छात्र JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करने की राह पर हैं. First Updated : Monday, 16 February 2026