Godda Crime News: घर में घुसकर की मालिक की बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट, आहत होकर लड़की ने कर ली ख़ुदकुशी, आरोपी फरार

घर में घुसकर आरोपी ने लड़की से की छेड़छाड़ और मारपीट जिससे आहत होकर 18 वर्षीय पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • मुस्तकीन अंसारी नामक शख्स हमारे घर पर दो - तीन साल से बोलेरो गाड़ी चलाया करता था

गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में एक 18 साल की लड़की ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतका के पिता ने बताया की 25 अप्रैल 2023 को महागामा थाना क्षेत्र गांव जियाजोरी का रहने वाला एक शख्स जिसका नाम मुस्तकीन अंसारी है। जब उनकी बेटी अकेली थी तब वह घर में जबरदस्ती घुस गया। वह उसके साथ छेड़खानी और मारपीट करने लगा और साथ ही साथ उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। यही नहीं जाते - जाते उसने परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। 

पीड़िता ने घर में लगाई फांसी 

इस घटना के बाद लड़की एकदम से सहम गयी थी और काफी तनाव में भी थी। लड़की के पिता ने घर में हुई इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी थी और साथ ही लिखित आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच की मांग की थी। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से आहत पीड़िता ने शाम करीबन 3 बजे पंखे से लटक कर घर में फांसी लगा खुसखुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश इ जुट गयी है। 

महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी की पीड़िता के पिता ने लड़की के साथ हुई वारदात के बारे में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद बुधवार सुबह लिखित आवेदन भी दिया था। पीड़ित लड़की ने बुधवार करीब शाम 3 बजे घर में ही पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस फरार आरोपी मुस्तकीन अंसारी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं आगे की कार्रवाई में पुलिस कर रही है। 

घर में गाड़ी चलाने का काम किया करता था मुस्तकीन अंसारी 

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया की मुस्तकीन अंसारी नामक शख्स हमारे घर पर  दो - तीन साल से बोलेरो गाड़ी चलाया करता था। इस बीच मुस्तकीन की गंदी नज़र उनकी बेटी पर रहने लगी जिसकी भनक उन्हें लग गयी और उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बावजूद भी वह उनकी बेटी को परेशान करने लगा। 25 अप्रैल को वह घर में घुस गया उस समय बेटी घर में अकेली थी वह उसके साथ मारपीट व छेड़खानी करने लगा। 

calender
27 April 2023, 10:01 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो