झारखंड के कांके में बनेगा पहला अत्याधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, योग से होगा इलाज
झारखंड सरकार द्वारा राज्य में देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय और आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए बजट में से धनराशि भी आवंटित की जा चुकी है.

झारखंड: झारखंड सरकार द्वारा राज्य में देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय और आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है. बता दें, ये झारखंड का पहला अत्याधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर होगा, जिसकी स्थापना कांके में होगी. वहीं इस सेंटर के लिए रिनपास परिसर में भूमि आवंटित की जा चुकी है.
धनराशि की गई आवंटित
स्वास्थ्य विभाग ने न केवल इस योजना के लिए प्रस्ताव दिया है बल्कि चालू वित्त वर्ष के बजट में धनराशि भी आवंटित की है. इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य आयुष चिकित्सा प्रणाली के साथ-साथ योग सहित अन्य स्वदेशी चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देना है. बता दें, आधुनिक युग में लाइफस्टाइल में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लोगों को बेटर हेल्थ मेथड्स के बारे में भी जागरूक किया जाएगा. इसके साथ ही डाइबटी, ब्लड प्रेशर और कैंसर की जांच के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के चुनिंदा स्वास्थ्य उप-केंद्रों को स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में डेवलप कियागया है. पहली बार राज्य बजट निधि का उपयोग करके राज्य और जिला स्तर पर व्यापक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र स्थापित किए जाएंगे.
23 और जिलों में होंगे स्थापित
बता दें, यह हेल्थ सेंटर एक मॉडल के रूप में काम करेगा. वहीं रांची को छोड़कर इसी तरह 23 जिलों में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे. ये राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के छोटे रूप होंगे, जिसके लिए भी बजट में धनराशि भी आवंटित की गई है.


