score Card

Karnataka Election 2023: कर्नाटक की लड़ाई बजरंग बली पर आई, वोट बैंक साधने में कितना कारगर होगा बजरंग दल का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर निरंतर रैलियां कर रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मुदबिदरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जय बजरंग बली का नारा लगाया।

कर्नाटक की जंग में जीतने के लिए उतरी भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार की गति को और बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित तमाम बड़े नेता निरंतर कर्नाटक में रैलियां कर माहौल को बना रहे हैं। इसी दौरान कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को रैलियां की। प्रधानमंत्री कई मुद्दों को लेकर विरोधी पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के दावे को लेकर भी कड़ा रुख अपना लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी बोले बजरंग बली की जय -

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुदबिदरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने "भारत माता की जय और बजरंग बली की जय" का नारा लगाते हुए कहा कि मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस 'सबका साथ और सबका विकास' का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है।"

नंबर वन बनाना है कर्नाटक को -

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, "इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं। 10 मई को मतदान का दिन है। भाजपा का संकल्प है कर्नाटक को नंबर वन बनाना है। भाजपा का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना। भाजपा का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना।"

कांग्रेस कर्नाटक को ATM मशीन बनाना चाहती है -

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, "हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर वन बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर वन बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर वन बने। कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को... दिल्ली में जो उनका 'शाही परिवार' बैठा है, उस परिवार का नंबर वन ATM बनाना चाहती है। ये हमारा रोड मैप है, जबकि कांग्रेस आपका वोट इसलिए चाहती है क्योंकि वो भाजपा की योजनाओं को, यहां के लोगों के विकास के लिए हुए कामों को पलटना चाहती है।"

शांति की दुश्मन है कांग्रेस -

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए ये भी कहा कि, "जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है, विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है, तुष्टिकरण को बढ़ाती है।"

कांग्रेस की राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित -

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शांति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है।"

"पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है, लेकिन कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है।"

calender
03 May 2023, 03:23 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag