दक्षिण कन्नड़ के मुदबिदरी में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते बोले PM मोदी- 'कांग्रेस विकास की दुश्मन है'

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कन्नड के मुदबिदरी में एक जनसभा को अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए बजरंग बली की जय के नारे से की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • कांग्रेस सेना का अपमान करती है: पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कन्नड के मुदबिदरी में एक जनसभा को अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए बजरंग बली की जय के नारे से की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस 'सबका साथ और सबका विकास' का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है। बीजेपी का संकल्प कर्नाटक को देश में नंबर 1 बनाना है, कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है, कर्नाटक को मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है। दूसरी तरफ कांग्रेस रिटायरमेंट के नाम पर.. बीजेपी के विकास कार्यों को नाकाम करने के नाम पर वोट मांग रही है।'

BJP का संकल्प कर्नाटक को नं 1 बनाना: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'जनता-जर्नादन का आदेश मेरे सर आंखों पर। आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं। 10 मई को मतदान का दिन है। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना। ये हमारा रोड मैप है जबकि कांग्रेस आपका वोट इसलिए चाहती है क्योंकि वो बीजेपी की योजनाओं को, यहां के लोगों के विकास के लिए हुए कामों को पलटना चाहती है।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

पीएम मोदी ने कहा कि 'हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने। कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को... दिल्ली में जो उनका 'शाही परिवार' बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 ATM बनाना चाहती है। बीजेपी कर्नाटक को विकास के हर क्षेत्र में नंबर-1 राज्य बनाना चाहती है, वहीं कांग्रेस दिल्ली में अपने 'शाही परिवार' की सेवा के लिए कर्नाटक को नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है।

कांग्रेस तुष्टिकरण बढ़ाती है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा 'जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है... विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है और तुष्टिकरण को बढ़ाती है। समाज में अमन है तो कांग्रेस चैन से नहीं बैठ सकती। अगर देश में प्रगति और विकास हो रहा है, तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती, कांग्रेस की पूरी राजनीति 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर आधारित है। कर्नाटक खुद कांग्रेस के इस खतरनाक चेहरे का गवाह रहा है।

कांग्रेस की राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है: PM

नरेंद्र मोदी ने आगे कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बोले कि 'देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है। पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है।'
 

calender
03 May 2023, 12:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो