score Card

आज से 5 मई तक Go First की सभी उड़ानें रद्द, जानिए आखिर क्या है वजह

गो फर्स्ट एयरलाइन ने फंड की भारी कमी के कारण 3 से 5 मई तक अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट की उड़ान अचानक रद्द होने से यात्रंयों की परेशानियां बढ़ गई है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

गो फर्स्ट एयरलाइन ने फंड की भारी कमी के कारण 3 से 5 मई तक अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट की उड़ान अचानक रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। टिकट बुक कराने वाले यांत्रियों ने नाराजगी भी जताई है। 

गो फर्स्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पहले से ही कारण बताओ नोटिस जारी किया हुआ है। गो फर्स्ट दिवालिया हो चुकी है और कंपनी के बोर्ड़ ने इसके समाधान की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। DGCA द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस के अनुसार कंपनी ने बगैर कोई जानकारी दिए ही 5 मई तक की उड़ानों को रद्द कर दिया है।

यात्रियों ने जाहिर किया गुस्सा

गो फर्स्ट एयरलाइंस में टिकट बुक कराने वाले यात्री हरेंद्र सिंह ने भी गुस्सा जाहिर करते हुए बोले कि मुझे अहमदाबाद जाना था। जिसके लिए मैं मेरठ से तड़के 3 बजे के करीब निकला, लेकिन यहां पहुंचने के बाद पता चला कि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है, कोई भी साफ-साफ कुछ कहने को तैयार नहीं है..। जब हरेंद्र सिंह से एक पत्रकार ने पूछा की आपके रुपये कब तक में वापस आएंगे इसका कुछ जवाब मिला तो उन्होंने कहा कि इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। मेरे सारे जरूरी काम रूक गए है। अब मै घर वापस जा रहा हूं।

वहीं एक और यात्री ने कहा कि हमने अपने परिवार के साथ एक लेह के लिए होलीडे प्लान किया था। उन्होंने कहा टिकट और आर्डर बुक कर लिए थे। जब आज जाना था तो इन्होंने उड़ानें रद्द कर दी। पैसे के लिए कह रहे हैं कि आप अपना पूरा रिफंड वापस ले लो। मैंने लेह से आने के लिए स्पाइसजेट बुक की थी, वो बोल रहे हैं कि वो पूरी पैनल्टी काटेंगे क्योंकि उनकी गलती नहीं है। 

 

calender
03 May 2023, 10:30 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag