केरलम में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा: सीएम वीडी सतीशन ने वित्त विभाग रखा अपने पास, यहां चैक करें पूरी लिस्ट
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को नई कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें गृह और सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। इनके अलावा वे तीन अन्य विभागों का काम भी संभालेंगे।

तिरुवनंतपुरम: लोक भवन से मिली जानकारी के अनुसार केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार, 20 मई 2026 को अपनी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम ने वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। इसके साथ ही वे 31 अन्य विभागों का कामकाज भी देखेंगे।
गृह विभाग रमेश चेन्निथला को मिला
आपको बताते चलें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को नई कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें गृह और सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। इनके अलावा वे तीन अन्य विभागों का काम भी संभालेंगे। गृह विभाग मिलने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब चेन्निथला के पास होगी।
कुन्हालीकुट्टी संभालेंगे उद्योग और आईटी
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी को 07 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वे उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और वस्त्र विभाग सहित चार अन्य विभागों की देखरेख करेंगे। सरकार का फोकस राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर है, इसलिए उद्योग विभाग को अहम माना जा रहा है।
स्वास्थ्य और बिजली विभाग का भी बंटवारा
केरलम कांग्रेस के प्रमुख सनी जोसेफ को बिजली और पर्यावरण विभाग दिया गया है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुरलीधरन को स्वास्थ्य और देवस्वम मंत्री बनाया गया है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जिम्मेदारी अब मुरलीधरन के कंधों पर होगी।
अन्य मंत्रियों को मिले ये विभाग
रोजी एम जॉन को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। एपी अनिल कुमार भूमि और राजस्व विभाग का काम देखेंगे। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के विधायक शिबू बेबी जॉन को वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा कौशल विकास विभाग सौंपा गया है। केरलम कांग्रेस जोसेफ गुट के विधायक मॉन्स जोसेफ सिंचाई, भूजल, जल आपूर्ति, स्वच्छता और आवास विभाग संभालेंगे।
केरलम कैबिनेट विभागों की पूरी सूची
- वीडी सतीशन: वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन, बंदरगाह और 31 अन्य विभाग
- रमेश चेन्निथला: गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभाग
- पीके कुन्हालीकुट्टी: उद्योग, आईटी, वस्त्र और चार अन्य विभाग
- सनी जोसेफ: बिजली और पर्यावरण
- के मुरलीधरन: स्वास्थ्य और देवस्वम
- रोजी एम जॉन: उच्च शिक्षा
- एपी अनिल कुमार: भूमि और राजस्व
- शिबू बेबी जॉन: वन एवं वन्यजीव संरक्षण, कौशल विकास
- मॉन्स जोसेफ: सिंचाई, भूजल और आवास


