MP News: 'लाड़ली बहना योजना' के तहत आज 1 करोड़ बहनों के खातों में 1000 की राशि ट्रांसफर करेगी शिवराज सरकार

आज 10 जून को शाम 6 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार मध्य प्रदेश की माध्यम वर्ग और गरीब बहनों को देंगे तोफा। सभी के खातों में 1 - 1 हज़ार की राशि ट्रांसफर करेंगे।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • 1 जून 2023 में सभी पात्र महिलाओं को स्वीकृति-पत्रों का वितरण किये गए।

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विधानसभा के चुनाव से पहले अपना दांव खेल लिया है। जिसमें 'लाड़ली बहना योजना' के चलते आज BJP शिवराज सरकार ने सभी लड़कियों के खाते में 1- 1 हज़ार रुपए डालने का फैसला किया है। इस योजना के लिए आज 10 जून 2023 काफी बड़ा दिन है। इस चुनावी साल के दौरान पैसे देने की इस योजना को लोग चुनाव से भी जोड़कर देख रहें हैं। 

'लाड़ली बहना योजना' के सभी लाभार्थियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। क्योंकि शनिवार 10 जून को शिवराज सरकार मध्य प्रदेश की गरीब और मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के बैंक खातों में 1 - 1 हज़ार रुपए ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम के 6 बजे जबलपुर मुख्यालय से राज्य स्तरीय समारोह (State level function from Balpur headquarter) में सभी बहनों से बातचीत कर सिंगल क्लीक द्वारा 1- 1  हज़ार की राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। 

1 करोड़ से भी अधिक महिलाओं ने किया आवेदन 

जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा 5 मार्च 2023 को सभी महिलाओं के लिए इस अनूठी योजना की घोषणा की गयी थी। जिसमें केवल 35 दिनों के अंदर - अंदर ही 1 करोड़ 25 लाख से भी अधिक महिलाओं ने अपना आवेदन किया था। इसके बाद सभी आवेदनों का परीक्षण (Testing) करने के बाद पात्र आवेदक महिलाओं के बैंक खातों में KYC का काम भी पूरा करवाया। फिर 1 जून 2023 में सभी पात्र महिलाओं को स्वीकृति-पत्रों का वितरण (distribution of acceptance letters) किये गए। 
 

calender
10 June 2023, 09:13 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो