score Card

MP News: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 2 बच्चों समेत 7 की मौत

मध्य प्रदेश के सीधी में एक भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया जिस कारण ये हादसा हुआ.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • सीधी में एक भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गई।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरूवार 8 जून की सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। यह हादसा मध्य प्रदेश के सीधी टिकरी मार्ग पर डोल गांव का बताया जा रहा है। इस हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया जिस कारण ये हादसा हुआ। वहीं आपको बता दें कि 2 लोग घायल है लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

राज्य के सीधी जिले में SP डॉक्टर रवींद्र सिंह ने मरने वालो लोगों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है। अपडेट जारी है..

calender
08 June 2023, 01:47 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag