Priyanka Gandhi in MP: गालियों की लिस्ट से ज्यादा बड़ी है घोटालों की लिस्ट, प्रियंका का PM मोदी पर वार

मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले ही जबलपुर में प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें वो कांग्रेस की सरकार बनने पर वादे गिनाए। इस दौरान कमलनाथ सहित कई नेता उपस्थित थे.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

मध्य प्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सारी जिम्मेदारी पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी दे दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए, आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर है। प्रियंका गांधी इसी सिलसिले में सोमवार 12 जून को जबलपुर में ग्वारीघाट पहुंचकर नर्मदा की पूजा की। 

इसके बाद उन्होंने जबलपुर की जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरूआत हर- हर नर्मदे के नारे के साथ किया। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से भी यह नारा लगवाया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने डबल और ट्रिपल की सरकार बहुत देख लिया।  इस प्रदेश के लोगों का हाल खराब हो चुका हैं। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी को भी याद किया और कहा कि वह आदिवासियों के लिए कितना काम करती थी।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे"।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "वे (भाजपा) यहां आते हैं और घोषणाएं करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। वे डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बात करते हैं। वे हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी यही कहते थे लेकिन जनता ने उन्हें दिखा दिया है कि उन्हें डबल इंजन की बात बंद करनी चाहिए और काम करना शुरू करना चाहिए। हमारी पार्टी ने जो भी वादे किए, हमने उन्हें छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पूरा किया है। कांग्रेस शासित राज्यों की हालत देखिए और आपको पता चल जाएगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर बहुत काम और विकास हुआ।"

काग्रेस सरकार बनने पर पूरे होगें ये वादे

मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रियंका गांधी ने वादा किया 
🔹 महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए 
🔹 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर 
🔹 100 यूनिट बिजली माफ
🔹 200 यूनिट बिजली हाफ
🔹 पुरानी पेंशन स्कीम लागू
🔹 किसानों का कर्ज माफ
 

calender
12 June 2023, 03:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो