राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को मिली जमानत, 11 महीने से थी जेल में बंद
इंदौर के जाने-माने ट्रांसपोर्ट व्यापारी रघुवंशी के हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में एक अहम अपडेट सामने आया है. आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है.

सोनम रघुवंशी जिस पर मेघालय में अपने हनीमून के दौरान अपने पति, इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है उनको जमानत मिल गई है. उसे हत्या की घटना के 11 महीने बाद अदालत से राहत मिली है. सोनम अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद थी.
उसका प्रेमी, राज भी शिलांग जेल में ही बंद है. इंदौर के हाई-प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आरोपी पत्नी, सोनम रघुवंशी को अदालत ने जमानत दे दी है. जमानत मिलने के बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है.
पुलिस की जांच अभी भी जारी है
इंदौर के जाने-माने ट्रांसपोर्ट व्यापारी रघुवंशी के हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में एक अहम अपडेट सामने आया है. आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम 23 मई, 2025 को अपने हनीमून के लिए मेघालय गए थे.
इसके कुछ ही समय बाद, उनके अचानक लापता होने की खबरें सामने आई. कई दिनों की तलाशी के बाद, 2 जून को रघुवंशी का शव एक गड्ढे में मिला, जिससे पता चला कि उसकी हत्या करके शव को वहां छिपा दिया गया था. सोनम को कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. उसका प्रेमी, राज, भी शिलांग जेल में ही बंद है.
UP में सोनम गिरफ्तार
हत्या करने के बाद, सोनम चालाकी से घटनास्थल से भाग निकलने में कामयाब हो गई थी. इंदौर पहुंचने पर, वह अपने प्रेमी से भी मिली हालांकि, जब उसके तीनों साथी पकड़े गए, तो उसे एहसास हो गया कि उसकी अपनी गिरफ्तारी भी अब तय है, और आखिरकार उसे उत्तर प्रदेश में पकड़ लिया गया. जिस तरह से सोनम ने इस हत्या को अंजाम दिया, उससे पूरे देश में सनसनी फैल गई.
शुरू में, उसके परिवार ने कहा था कि वे सोनम से सारे रिश्ते तोड़ लेंगे और उसे किसी भी तरह की कानूनी मदद नहीं देंगे. उन्होंने सोनम के भाई, राजा के लिए कानूनी वकील का इंतज़ाम करने का इरादा जाहिर किया था. फिर भी, बाद में सोनम को कानूनी मदद मुहैया कराई गई. राजा रघुवंशी का परिवार भी शिलांग गया, ताकि उसी जगह पर धार्मिक रस्में पूरी कर सकें जहां राजा की हत्या हुई थी.


