तुम भी आ जाओ, मिलकर चट्टान से धक्का देंगे सिया गोयल की व्हाट्सएप चैट ने खोला मौत का सबसे खौफनाक राज

केतन अग्रवाल के मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है. इसमें सीक्रेट मैरिज का खुलासा हुआ है. जिसे आरोपियों ने अपने परिवार तक से छिपाए रखा था. जांचकर्ताओं का दावा है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने वारदात से करीब चार महीने पहले ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी.

calender

पुणे: पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत का मामला अब एक बेहद चौंकाने वाली साजिश में तब्दील हो चुका है. शुरुआत में जिसे एक दुखद हादसा माना जा रहा था. वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या की वारदात निकली. पुलिस की गहन जांच और डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट ने इस केस का पूरा रुख मोड़ दिया है. इस खुलासे के बाद न केवल मृतक की मंगेतर सिया गोयल, बल्कि सह-आरोपी चेतन चौधरी की भूमिका भी पूरी तरह बेनकाब हो गई है.

सीक्रेट मैरिज का खुलासा

पुलिस जांच के सबसे सनसनीखेज मोड़ पर उस 'सीक्रेट मैरिज' का खुलासा हुआ है. जिसे आरोपियों ने अपने परिवार तक से छिपाए रखा था. जांचकर्ताओं का दावा है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने वारदात से करीब चार महीने पहले ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. पुलिस को यह जानकारी आरोपियों के मोबाइल फोन से रिकवर की गई वॉट्सऐप चैट्स के माध्यम से मिली. यह शादी उनकी सोची-समझी साजिश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी, ताकि वे केतन को रास्ते से हटाकर अपनी दुनिया बसा सकें.

डिजिटल सबूतों से टूटी साजिश की कमर

पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पिछले सात महीनों के कॉल रिकॉर्ड्स, लोकेशन डेटा और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री को खंगाला. आरोपियों की डिजिटल एक्टिविटी से पता चला कि वे लंबे समय से केतन को हटाने की योजना बना रहे थे. यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था बल्कि इसके पीछे एक गहरी साजिश रची गई थी. जब पुलिस ने चैट्स का विश्लेषण किया, तो पाया कि दोनों आरोपियों के बीच शादी और केतन को खत्म करने की योजना को लेकर लगातार बातचीत हो रही थी.

14 जून को हुआ था पहला प्रयास

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि केतन की हत्या का पहला प्रयास 14 जून को किया गया था. उस दिन मुख्य आरोपी सिया गोयल ऐन मौके पर घबरा गई और साहस नहीं जुटा सकी, जिसके कारण वे अपनी योजना में विफल रहे. लेकिन इसके बाद भी उनके हौसले पस्त नहीं हुए। दोनों के बीच इस नाकामी के बाद कई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ, जिसमें अगली बार की रणनीति तैयार की गई.

मिलकर धक्का दे देंगे

पुलिस के हाथ लगे एक मैसेज ने इस पूरे केस की दिशा बदल दी. कथित तौर पर सिया ने चेतन को मैसेज भेजकर बुलाया था. इसमें लिखा था, मुझमें इसे करने की हिम्मत नहीं है, तुम भी आ जाओ- हम दोनों मिलकर उसे चट्टान से धक्का दे देंगे. इस मैसेज के ठीक चार दिन बाद, 18 जून को दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी.

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने दोनों आरोपियों, सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. यह केस अब कानून की प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है और दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पीड़ित का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है. First Updated : Tuesday, 07 July 2026