महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक: परीक्षा स्थगित और 3 गिरफ्तारी के बाद SIT को सौंपी जांच

MSCE के अनुसार, 27 जून की सुबह गोपनीय सूचना मिली कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास परीक्षा सामग्री है। भिवंडी पुलिस ने तुरंत छापा मारा। जांच में उनके पास मिले अनधिकृत पेपर में असली TET परीक्षा के कई सवाल हूबहू पाए गए।

calender

मुंबई: NEET-UG पेपर लीक विवाद के बीच अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा TET 2026 भी लीक हो गई। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पेपर लीक के सबूत मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद MSCE ने इसे स्थगित कर दिया। भिवंडी में पुलिस छापेमारी के दौरान एक अनधिकृत प्रश्न पत्र मिला, जिसमें असली परीक्षा के कई सवाल थे। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  

कैसे हुआ पेपर लीक का खुलासा   

MSCE के अनुसार, 27 जून की सुबह गोपनीय सूचना मिली कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास परीक्षा सामग्री है। भिवंडी पुलिस ने तुरंत छापा मारा। जांच में उनके पास मिले अनधिकृत पेपर में असली TET परीक्षा के कई सवाल हूबहू पाए गए। इसके बाद परिषद ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इसे टाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

CM फडणवीस ने SIT गठित की, डिप्टी CM शिंदे बोले- लगेगा MCOCA   

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच के लिए ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त पंजाबराव उगले के नेतृत्व में SIT बनाने का आदेश दिया। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे मास्टरमाइंड और आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम MCOCA लगाने को लेकर CM से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और सख्ती से होगी। कोई भी आरोपी, चाहे उसका पद कुछ भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।  

विपक्ष का हमला: पेपर लीक सरकार की पहचान बन गई   

परीक्षा टलने पर विपक्ष ने महायुति सरकार को घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि पेपर लीक राज्य सरकार की पहचान बन गई है। उन्होंने पूछा कि ठाणे में लीक हुए TET पेपर के रैकेट को राजनीतिक संरक्षण कौन दे रहा है।  

NCP शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने इसे NEET लीक से जोड़ा। बोले, केंद्र ने CBI जांच का दिखावा किया, 15-20 दिन बाद सब ठंडा पड़ गया। TET में भी वही पैटर्न दिख रहा है।  

शिवसेना UBT नेता अंबादास दानवे ने कहा कि महाराष्ट्र ने NEET लीक से सबक नहीं लिया। TET छोटी परीक्षा है, फिर भी सरकार फेल रही। यह शर्म की बात है।  

NCP SP प्रवक्ता अमोल माटेले ने कहा कि अब कोई परीक्षा सुरक्षित नहीं है। CBSE, NEET के बाद अब शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी। फिलहाल सरकार ने विपक्ष के आरोपों पर विस्तृत जवाब नहीं दिया है। First Updated : Saturday, 27 June 2026