नई दिल्ली : जैसे-जैसे मॉनसून आगे बढ़ रहा है देश के कई किस्सों में अचानक मौसम बदल गया है। मैदानी इलाके में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। जबकि पहाड़ी इलाकों में इससे थोड़ी मुश्किलें बढ़ गईं है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मॉनसून ने दस्तक नहीं दी है। 1 जून को मॉनसून करेल पहुंच जाता है और उसी के बाद देश के बाकी राज्यों में मॉनसून का इंतजार शुरू हो जाता है।
मौसम विभाग यानी आईएमी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दक्षिण भारत के ई राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए दौरान भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम , त्रिपुरा, असम, मेघायल और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उधर दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलगांना, तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तर- पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश और तेज हवाओं का जारी रहेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी और तेज रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ओला गिरने की भी संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के क्षेत्रों में भी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
आईएमडी ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सर्तक रहने की चेतावनी दी है। गरज-चमक के साथ समय घरों में रहने और उन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है जहां जलभराव हो सकता है। किसानों को मौसम विभाग ने हिदायत दी है। फसलों और पशुओं के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।
देश के अधिकांश हिस्सों में लू से राहत मिली है। बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम बदलने की वजह से तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार देश में फिलहाल लू की स्थिति समाप्त हो गई है। हालांकि प्री मॉनसून बारिश की वजह से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोगों को जलभराव से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली में जून के पहले सप्ताह में मौसम मेहरबान रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाओं का दौर आता रहेगा। छह जून तक अधिकत्तम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। गर्मी के लंबे दौर के बाद पिछले तीन दिनों से दिल्ली में राहत बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीच-बीच में तेज धूल भरी आंथी के साथ बौछारें पड़ी हैं। इसके चलते तापमान में खासी गिरावट आई है। First Updated : Monday, 01 June 2026