5 अगस्त को एनडीए (NDA) संसदीय दल की बैठक नई संसद भवन में आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के बाद सांसदों को संबोधित किया. इस बैठक में प्रधानमंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया गया‘हर हर महादेव’ के नारों और तालियों की गूंज के साथ. पीएम मोदी ने जहां एक ओर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष की रणनीति को लेकर तीखा कटाक्ष भी किया.
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर "गंभीर गलती" की है. उन्होंने विपक्ष के इस कदम को "आत्म-क्षति" बताते हुए कहा कि “उन्होंने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली.
एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर गलती कर दी. उन्हें इसका नुकसान संसद में बहस के दौरान उठाना पड़ा. उन्होंने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि विपक्ष की रणनीति आत्मघाती रही और बहस के दौरान उन्हें जनता के सामने जवाब देना मुश्किल हो गया.
बैठक में एनडीए सांसदों ने सर्वसम्मति से ऑपरेशन महादेव और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक प्रस्ताव पारित किया. इस प्रस्ताव में इन अभियानों को सुरक्षा और रणनीति के लिहाज़ से ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया गया. एनडीए के सभी सांसदों ने इन अभियानों में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी.
बैठक में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई. इसके अलावा, बैठक में नए निर्वाचित सांसदों का भी प्रधानमंत्री से औपचारिक परिचय कराया गया, जिनका स्वागत एनडीए परिवार के हिस्से के रूप में किया गया. First Updated : Tuesday, 05 August 2025