रोमांस से लेकर हॉरर तक इस हफ्ते रिलीज हो रही ये 9 बड़ी फिल्में, कौन मरेगा बॉक्स ऑफिस पर बाजी?
सिनेमा लवर्स के लिए ये हफ्ता बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि 12 जून को एक साथ कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. खास बात है कि इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई अगल-अगल शामिल है.

मुंबई: सिनेमा लवर्स के लिए ये हफ्ता बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि 12 जून को एक साथ कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. खास बात है कि इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई अगल-अगल शामिल है, जिससे की दर्शक अपने फेवरेट स्टार और जॉनर के हिसाब से अपने लॉन्ग वीकेंड को प्लान कर सकते है. कौन-कौन है वो फिल्में चलिए जानते है.
दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’
भारतीय फिल्मों की बात करें तो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’, दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर हो रही है. इन तीनों फिल्मों की कहानी और टॉपिक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, जिसके चलते दर्शकों के बीच इन फिल्मों को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है.
क्या है फिल्म की कहानी?
बता दें, ‘गवर्नर’ एक इंस्पिरेशनल पॉलिटिकल और इकनोमिक ड्रामा है, जिसमें मनोज बाजपेयी ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो देश को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने की कोशिश करता है. वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. बता दें, इम्तियाज अली के निर्देशक के चलते इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर ‘भारत भाग्य विधाता’ में 26/11 को हुए मुंबई में आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों की बहादुरी को दिखाया जाएगा.
हॉरर से एडवेंचर तक सब कुछ
वहीं अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस हफ्ते आपके लिए भी खास इंतजाम किए गए है. बता दें, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट’ में आपको डर और सस्पेंस जबरदस्त डोज मिलने वाला है. फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा पत्रलेखा की एडवेंचर फिल्म ‘हीर सारा’ और रघुबीर यादव तथा मुकेश तिवारी की ‘द नर्मदा स्टोरी’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है.
हॉलीवुड फिल्मों में क्या खास?
इतना ही नहीं हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ‘डिस्क्लोजर डे’, ‘स्केरी मूवी’ और ‘बैकरूम्स’ के नाम शामिल है, जो इस हफ्ते रिलीज होने वाली हैं. ‘डिस्क्लोजर डे’ साइंस फिक्शन और थ्रिलर का कॉम्बिनेशन है, जबकि ‘स्केरी मूवी’ हॉरर और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन ने कर आ रही है। वहीं ‘बैकरूम्स’ एक हॉरर फिल्म है, जिसकी रिलीज पहले टाल दी गई थी लेकिन अब यह 12 जून को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी.
कुल मिलाकर इस हफ्ते दर्शकों को रोमांस, हॉरर, थ्रिलर, एडवेंचर और इंस्पिरेशनल स्टोरीज का शानदार पैकेज देखने को मिलने वाला है. इसी बीच ये देखना इनमें से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत पाती है.


