सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से किया मना तो टूरिस्ट ने ऐसा दिया जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलती है, जो किसी ने किसी वजह से चर्चा का विषय बन जाते है. वहीं हाल ही में दार्जिलिंग के एक टूरिस्ट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे पेशाब करते हुए करते दिखाई दे रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलती है, जो किसी ने किसी वजह से चर्चा का विषय बन जाते है. वहीं हाल ही में दार्जिलिंग के एक टूरिस्ट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे पेशाब करते हुए करते दिखाई दे रहा है. बता दें, इस घटना ने न सिर्फ सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर बहस छेड़ दी है, बल्कि टूरिस्ट द्वारा दी गई सफाई ने भी लोगों का ध्यान अपनी और खींचा लिया है. बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है और घूमने के लिए दार्जिलिंग पहुंचा था.
वायरल वीडियो में क्या?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्थानीय निवासी ने टूरिस्ट को सड़क किनारे पेशाब करते हुए देखा और उससे इस बारे में सवाल किया. इस दौरान स्थानीय व्यक्ति ने उसे बताया कि जिस जगह वह ऐसा कर रहा है, उसके ठीक सामने सार्वजनिक शौचालय मौजूद है. इसके बावजूद पर्यटक ने खुले में पेशाब करना चुना, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली.
Bihari man confronted by local resident for Urinating in public in Darjeeling despite available Toilets
ZERO CIVIC SENSE pic.twitter.com/qOGDA4Gaup— Tarun Gautam (@TARUNspeakss) June 9, 2026
पर्यटक की हरकत को बताया गैर जिम्मेदाराना
बातचीत के दौरान स्थानीय निवासी ने शांत स्वर में पर्यटक को समझाने की कोशिश की कि इस तरह की हरकतें दार्जिलिंग जैसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस की इमेज को खराब करता हैं. उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद उनका उपयोग न करना गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है.
क्यों नहीं किया शौचालय का इस्तेमाल
वहीं जब पर्यटक से पूछा गया कि उसने शौचालय का इस्तेमाल क्यों नहीं किया, तो उसने कहा कि उसका ध्यान उस ओर नहीं गया. उसने यह भी बताया कि उसकी गाड़ी पास में ही खड़ी थी.हालांकि स्थानीय व्यक्ति ने जवाब दिया कि शौचालय के संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे और थोड़ी सावधानी बरती जाती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती.
बाद में बातचीत के दौरान पर्यटक ने खुद को बिहार के पूर्णिया का निवासी बताया, जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल पर्यटन स्थल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि उस राज्य और क्षेत्र की प्रतिष्ठा पर भी असर डालती हैं, जहां से लोग आते हैं.
सोशल मीडिया लोगों ने किया रिएक्ट
बता दें, इस वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. कई यूजर्स ने स्थानीय निवासी की सराहना की कि उन्होंने बिना किसी विवाद के इस मुद्दे को उठाया. वहीं कुछ लोगों ने इसे सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए पर्यटकों से स्थानीय नियमों और साफ-सफाई का प्लान करने की अपील की है.


