77वां गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर परंपरा, पराक्रम और ‘वंदे मातरम्’ का उत्सव

भारत आज 26 जनवरी 2026 को पूरे देश में गर्व और उल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड के जरिए भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल है. राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड इस राष्ट्रीय पर्व का मुख्य आकर्षण है. इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम ‘वंदे मातरम्’ रखी गई है, जो राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है. परेड में 17 राज्यों और 13 केंद्रीय मंत्रालयों की कुल 30 झांकियां शामिल हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत, आत्मनिर्भर भारत और विकास यात्रा को दर्शाती हैं. भारतीय सेना के मार्च पास्ट में भैरव बटालियन, लद्दाख स्काउट्स सहित 18 सैन्य टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag