नई दिल्ली: NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. जहां एक तरफ तरफ केंद्र प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पर जोर दे रही है. वहीं दूसरी ओर CJP 24 जुलाई को देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, जिसके बाद यह मामला और भी गर्माता का रहा है. CJP का कहना है कि यह प्रदर्शन उन छात्रों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है, जिन्हें हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.
संगठन का आरोप है कि परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. इसके साथ ही संगठन द्वारा यह भी कहा गया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, सरकार का कहना है कि वह पेपर लीक और छात्रों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन CJP ने फिलहाल बातचीत का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है और आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है.
इसी बीच 24 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन को लेकर CJP ने अपने कार्यकर्ताओं और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी है. इस एडवाइजरी में संगठन ने सभी से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है. प्रदर्शनकारियों से कहा गया है कि वे केवल तय स्थान और प्रशासन द्वारा एप्रूव्ड रुट्स का ही इस्तेमाल करें और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने न दें.
इसके साथ ही संगठन ने प्रदर्शन के दौरान केवल सकारात्मक और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाने की सलाह दी है. वहीं इस दौरान किसी भी तरह की भड़काऊ, सांप्रदायिक, मानहानिकारक या नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल न करने को कहा गया है. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों को छोटे-छोटे समूहों में रहने, ट्रैफिक न रोकने और किसी भी प्रकार की लाठी, डंडा या अन्य हथियार साथ न लाने की भी हिदायत दी गई है.
CJP ने सुरक्षा के लिहाज से प्रदर्शनकारियों को अपने वकील या किसी भरोसेमंद व्यक्ति का संपर्क नंबर अपने पास रखने की सलाह दी है. संगठन ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर कोई अनवेरिफ़िएड और मिसलीडिंग जानकारी शेयर न करें और अगर कोई उकसाने की कोशिश करे तो उसका जवाब देने के बजाय तुरंत ऑर्गनिसेर या वालंटियर्स को इसकी जानकारी दें. First Updated : Thursday, 23 July 2026