देश पहले, बाकी बाद में...भारत के खिलाफ कोई षड्यंत्र सफल नहीं होगा – मोहन भागवत का सख्त संदेश!

भारत-पाक तनाव के बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान आया है. उन्होंने जनता से खास अपील की है, जिसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे — क्या वाकई देश के खिलाफ कोई बड़ी साजिश चल रही है? अब पूरी खबर पढ़िए और जानिए मोहन भागवत ने क्यों कहा – 'एकता को तोड़ने की किसी भी साजिश को नाकाम करना है.'

Aprajita
Edited By: Aprajita

देश में इस वक्त माहौल काफी तनावपूर्ण है. इस वक्त भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है. हाल ही में सीमा पर हुए हमलों के बाद हर किसी के मन में चिंता है लेकिन ऐसे समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने जो बात कही है, वह हर देशवासी के दिल को छूने वाली है और हौसला बढ़ाने वाली भी.

देश की एकता सबसे बड़ी ताकत

मोहन भागवत ने साफ कहा है कि देश के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र कामयाब नहीं होने देना है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़े रहें. उन्होंने कहा कि अब वक्त है कि हम सब मिलकर एकजुटता दिखाएं और किसी भी अफवाह या नफरत फैलाने वाली बातों से दूर रहें.

ऑपरेशन 'सिंदूर' को लेकर दी बड़ी बात

मोहन भागवत ने भारत सरकार और सेना द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि – 'पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकी घटना के बाद जो सख्त कार्रवाई हो रही है, वह देश की शान और हिम्मत का प्रतीक है.' उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

नागरिकों को सतर्क रहने की अपील

संघ प्रमुख ने कहा कि देशवासी प्रशासन की हर सूचना का पालन करें और अफवाहों से बचें. उन्होंने चेताया कि देश को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतें इस माहौल का फायदा उठाने की कोशिश कर सकती हैं. इसलिए हमें सावधान और सजग रहना होगा.

हरसंभव सहयोग की अपील

मोहन भागवत ने अपने संदेश में खास तौर पर कहा कि –'सेना और प्रशासन को जहां ज़रूरत हो, वहां हर देशवासी को आगे आना चाहिए. यही असली देशभक्ति है.' उन्होंने देशवासियों से धैर्य, साहस और सहयोग की भावना से इस मुश्किल घड़ी में साथ निभाने की अपील की. आज जब देश तनाव में है, तब संघ प्रमुख का यह संदेश न सिर्फ हिम्मत देता है बल्कि एकता की असली परिभाषा भी बताता है. हर भारतवासी को अब समझदारी, जिम्मेदारी और देशभक्ति से काम लेना होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag