बेनकाब हुआ PAK का झूठा दावा...राष्ट्रपति मुर्मू के साथ पायलट शिवांगी सिंह ने खिंचवाई तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. उन्होंने ‘जी-सूट’ पहनकर और पायलट शिवांगी सिंह के साथ तस्वीरें खिंचवाई.

अंबाला : हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर भारतीय वायुसेना की ताकत और आधुनिक विमानन क्षमताओं का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी एक अलग विमान में उड़ान भरते नजर आए. राष्ट्रपति मुर्मू ने उड़ान से पहले ‘जी-सूट’ पहना और हेलमेट तथा धूप का चश्मा लगाया. उन्होंने पायलट शिवांगी सिंह के साथ उड़ान से पहले तस्वीरें भी खिंचवाईं. शिवांगी सिंह वे महिला पायलट हैं जिनका नाम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने प्रचारित किया था.
2020 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ था राफेल
President Droupadi Murmu took a sortie in a Rafale aircraft at Air Force Station, Ambala, Haryana.
She is the first President of India to take a sortie in two fighter aircraft of the Indian Air Force. Earlier, she took a sortie in Sukhoi 30 MKI in 2023.
(Source: Rashtrapati… pic.twitter.com/9xbLrp8eKK— ANI (@ANI) October 29, 2025
2017 में वायुसेना में शामिल हुई थी शिवांगी सिंह
शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना की झांकी में शामिल होने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट हैं. उनका चयन 2017 में हुआ और उन्होंने सबसे पहले MiG-21 उड़ाया. 2020 में राफेल विमानों के आने के बाद उन्हें राफेल उड़ाने का अवसर मिला. उनका सपना है कि भविष्य में वे अंतरिक्ष यात्रा का हिस्सा बनें. शिवांगी सिंह की उपलब्धियां न केवल महिला पायलटों की क्षमता का परिचायक हैं, बल्कि यह भारतीय वायुसेना में महिलाओं की भागीदारी और देश की सैन्य शक्ति का प्रतीक भी हैं.
राष्ट्रपति मुर्मू के इस कदम से देश में गर्व की भावना
राष्ट्रपति मुर्मू की यह उड़ान भारतीय वायुसेना की आधुनिक क्षमताओं, महिला पायलटों की उपलब्धियों और देश की सुरक्षा में तकनीकी प्रगति को उजागर करती है. इस कदम ने देश में गर्व की भावना को और मजबूत किया और यह संदेश दिया कि भारतीय वायुसेना हर चुनौती के लिए तैयार है.


