Lance Naik Dinesh Kumar: हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव का वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया. 32 वर्षीय दिनेश, जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की ओर से हो रही भीषण गोलीबारी का डटकर जवाब दे रहे थे. इसी दौरान एक बम धमाके में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. देश के इस बहादुर जवान की शहादत पर पूरा गांव शोक में डूबा है. दिनेश का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गांव से लेकर सोशल मीडिया तक दिनेश को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर भारत माता की आन-बान और शान को अक्षुण्ण बनाए रखा.