पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, साझेदारी पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके ऐतिहासिक शपथग्रहण पर बधाई दी तथा दोनों देशों और विश्व के लाभ के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की.

calender

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. यह बातचीत ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक सप्ताह बाद हुई. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके मुझे खुशी हुई. उन्हें उनके दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. हम एक दूसरे के लिए फायदेमंद और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम मिलकर अपने लोगों के भले के लिए और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए काम करेंगे."

डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह फिर से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं. पीएम मोदी ने लिखा, "प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर बधाई. मैं दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं." भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.

राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर खुश हुए पीएम मोदी

ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला और तुरंत कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए. इनमें पेरिस जलवायु संधि से बाहर निकलने और संघीय कर्मचारियों के लिए सप्ताह में पांच दिन ऑफिस आने का आदेश शामिल था. 

दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने की बात

78 वर्षीय रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "अमेरिका का स्वर्ण युग अब से शुरू हो रहा है. अब हम हर देश में सम्मानित होंगे और खुद को नुकसान नहीं होने देंगे." First Updated : Monday, 27 January 2025