पीएम मोदी का मेलोडी गिफ्ट वायरल: प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर ने किया रियेक्ट 'इसी के लिए जी रही हूं'
पीएम मोदी ने रोम में मेलोनी से मुलाकात के दौरान उन्हें मेलोडी टॉफी गिफ्ट की हैं. यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर ने भी रियेक्ट किया है.

नई दिल्ली: प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. बता दें, पीएम मोदी ने रोम में मेलोनी से मुलाकात के दौरान उन्हें मेलोडी टॉफी गिफ्ट की हैं. इसके साथ ही उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें दोनों इस गिफ्ट पर हंसते हुए नजर आ रहे है.
यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर रियेक्ट कर रहे है. खास बात ये है कि सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर ने भी रियेक्ट किया है. उन्होंने क्या कहा चलिए जानते है.

किस-किस ने किया रियेक्ट
बता दें, पीएम मोदी के इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु और उन्नीकृष्णन मुकुंदन समेत कई सेलिब्रिटीज ने लाइक किया है, जिससे इतना तो साफ हो गया है कि पीएम मोदी के इस अंदाज ने मालोनी के साथ-साथ सभी का दिल जीत लिया और उन्हें हंसने पर मजबूर कर दिया है. वहीं भूमि पेडनेकर ने वीडियो लाइक करने के साथ-साथ वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है "इसके लिए जी रही हूं."
यूजर्स नहीं भी किया रियेक्ट
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने मेलोडी वाले इस वीडियो पर रियेक्ट करते हुए लिखा "किसी ने तो अपना होमवर्क अच्छे से कर लिया" दूसरे यूजर ने लिखा "मोदी जी मुझे पता है आप उनको मनाने के लिए ले कर गए हो" अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "मेलोडी की वापसी की किसी को उम्मीद नहीं थी"
वीडियो में क्या खास
वीडियो में देखा जा सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए इस गिफ्ट के बाद इटली की PM मेलोनी वीडियो रिकॉर्ड करती हुई कहती है "प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक गिफ्ट है." जिसके बाद पीएम मोदी गिफ्ट दिखाते हुए कहते है "मेलोडी". इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वीडियो के कैप्शन ने पीएम मेलोनी ने लिखा है "गिफ्ट के लिए धन्यवाद". बता दें, इन दिनों पीएम मोदी 5 देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव को पूरा करते हुए इटली पहुंचे हैं, जिस दौरान उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मालोनी से मुलाकात की.


