40 साल की उम्र में मौनी रॉय ने कान्स में बिखेरा जलवा, 700 पुराने इतिहास से जुड़ी पहनी ये ड्रेस
40 साल ही मौनी रॉय कान्स में पहले दिन एक ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहन कर पहुंची, जिसमें उनका लुक ब्लैक ब्यूटी कम नहीं लग रहा था. वहीं कान्स के दूसरे दिन एक्ट्रेस 700 से 800 पुरानी पारंपरिक कला बना हुआ एक ब्लू गाउन पहना.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. बता दें, हाल ही में खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज नांबियार ने डाइवोर्स ले लिया है, जिसके बाद फैंस काफी उदास है. हालांकि मौनी की पर्सनल लाइफ भले ही सही न चल रही हो लेकिन एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को अच्छी तरह निभाते हुए नजर आ रही है. इसी सिलसिले में मौनी अपनी फिल्म बॉम्बे स्टोरीज के लिए पोस्टर और टीजर लॉन्च के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची है. इस दौरान एक्ट्रेस के लुक के लुक को लेकर जमकर चर्चा शुरू हो गई है.
700 पुरानी कला को रिप्रेजेंट
बता दें, 40 साल ही मौनी रॉय कान्स में पहले दिन एक ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहन कर पहुंची, जिसमें उनका लुक ब्लैक ब्यूटी कम नहीं लग रहा था. वहीं कान्स के दूसरे दिन एक्ट्रेस 700 से 800 पुरानी पारंपरिक कला बना हुआ एक ब्लू गाउन पहना, जिस पर से लोगों की नजर नहीं हट रही है. द हाउस ऑफ पटोला की ये कस्टम ड्रेस पूजा शाह द्वारा डिजाइन की गई है. इस गाउन के जरिए इंडियन टेक्सटाइल को इंटरनेशनल लेवल पर बखूबी पेश किया गया है.
240 घंटों में बनी ड्रेस
फैशन हाउस द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, इस ड्रेस को 240 घंटों में तैयार किया गया है, जिसमें गुजरात के ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी स्टाइल पटोला को बनाया गया है. पटोला गुजरात का बेहद मशहूर और पारंपरिक हैंडलूम आर्ट है. इसमें चमकदार रंगों और कंपलेक्स डिजाइन के साथ बारीक धागों से बुनाई की जाती है. कहा जाता है इसमें इतनी बारीकी से बुनाई कि जाती है कि असली पटोला को बनने में महीनों का समय लग जाता है. यहीं वजह है कि असली पटोला की कीमत भी कही अधिक होती है.
मौनी रॉय का लुक
मौनी रॉय के लुक की बात करें तो उनके गाउन पर रेड, वाइट और येलो शेड से पटोला वर्क किया गया है. स्क्वायर नेक के साथ स्ट्रैपी स्लीव्स इस गाउन को बॉडी हगिंग स्ट्रैट गाउन की तरह डिजाइन किया गया है. इसके बैक साइड पर साटन की ब्लू ट्रेल अटैच की गई है, जो उनके लुक और एलिगेंट बना रहा है. इस ऑउटफिट के साथ एक्ट्रेस के नो जूलरी लुक कैरी किया है हाथ में सिर्फ डायमंड रिंग स्टाइल की है. मौनी का ये लुक उनकी सुंदरता को और अधिक निखार रहा है.


