बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, भारतीय राजनीति का राहु राहुल गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस पर बयान देकर राहुल गांधी बुरी तरह से फंस गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर दिए गए बयान से सियासत गरमाई गई है। बीजेपी पूरी तरह से फ्रंट में आकर बैटिंग कर रही है। राहुल गांधी पर लगातार पलटवार शुरू हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का राहू बताया है। राहू वो ग्रह होता है जो बुद्धि को भ्रमित कर देता है या यूं कहें कि भ्रष्ट कर देता है। बीजेपी अध्यक्ष ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि राहुल गांधी को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, जाहिर है कि बीजेपी अध्यक्ष का इशारा अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिसमें यूपी विधानसभा सबसे अहम है।
राहुल की मानसिकता अराजक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, नितिन नवीन ने कहा है कि इस तरह के लोग अराजकतावादी मानसिकता वाले होते हैं। भारतीय राजनीति में जहां शुचिता, समाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की प्रक्रिया है, उसमें उनका यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।'
'राहुल के पूर्वजों ने देश की जमीर-जमीन गिरवी रखी '
बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 'राहुल गांधी के पूर्वजों ने इस देश की जमीर और जमीन को हमेशा गिरवी रखने का काम किया। कभी देश के सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का काम नहीं किया।'
'क्या देश की जमीन को सुरक्षित रखना गद्दारी है?'
नितिन नवीन ने राहुल गांधी से पूछा है, 'क्या नक्सलवाद खत्म करना गद्दारी है? क्या इस देश की जमीन को सुरक्षित रखना गद्दारी है? क्या इस देश के तिरंगे का सम्मान पूरे विश्व में कराना गद्दारी है? '


