नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड के जरिए से देशवासियों को संबोधित किया हैं. इस दौरान उन्होंने जहां एक तरफ भारत के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना तो दूसरी ओर उन्होंने भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी हैं. चलिए जानते है पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा.
कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और अपने खेल के जरिए शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण नई पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है.
इसके अलावा पीएम मोदी ने हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स महासंघ प्रतियोगिता (National Senior Athletics Federation Competition) का उल्लेख करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे, जिसके लिए उन्होंने गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीना और कुलदीप कुमार जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना भी की हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 100 मीटर दौड़ का जिक्र करते हुए बताया कि केवल दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा है. पीएम ने गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए एक बेहद उत्साहजनक संकेत है.
खेल उपलब्धियों के अलावा प्रधानमंत्री ने देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को लेकर भी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की और कहा कि थोड़ी सी सतर्कता गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है.
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गर्मी के मौसम में बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखने का भी आग्रह किया हैं. उन्होंने कहा कि सामूहिक जागरूकता और सहयोग से लू के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. First Updated : Sunday, 31 May 2026