सोहेल खान का दर्दनाक खुलासा, कहा 'बचपन में हुआ था यौन शोषण'

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक सच दुनिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक सच दुनिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था। सालों तक इस बात को मन में दबाकर रखने के बाद अब उन्होंने हिम्मत करके इसे सबको बताया।  

"मैंने सालों तक ये बात छुपाई"   

एक रियलिटी शो में बातचीत के दौरान सोहेल ने कहा कि जब वो छोटे थे तब किसी ने उनका यौन शोषण किया। लेकिन डर और शर्म की वजह से वो उस समय किसी को कुछ नहीं बता पाए।  

सोहेल ने बताया कि बड़े होने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर ये बात अपने पिता को बताई। पिता ने हैरान होकर पूछा - "तुमने इतने साल तक क्यों छुपाया?"  

इस पर सोहेल ने कहा - "मैं बहुत शर्मिंदा महसूस करता था। उस उम्र में लगता था कि शायद गलती मेरी ही है, जबकि गलती मेरी नहीं थी।"  

बेटों को देते हैं ये सीख   

सोहेल के दो बेटे हैं - निर्वान और योहान। अपने साथ हुए हादसे के बाद वो अपने बच्चों को हमेशा एक ही बात समझाते हैं। उन्होंने कहा - "मैं रैगिंग और बुलिंग के बिल्कुल खिलाफ हूं। मैं अपने बेटों से हमेशा कहता हूं कि अगर कोई तुम्हें परेशान करे, डराए या असहज महसूस कराए तो मुझसे छुपाना मत। फौरन आकर बताना।" एक्टर का मानना है कि बच्चे अगर चुप रह जाएंगे तो दर्द और बढ़ता है। इसलिए वो चाहते हैं कि उनके बच्चे हर बात खुलकर परिवार से शेयर करें।  

शो में हुए इमोशनल   

सोहेल की ये बात सुनकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए। सभी ने उन्हें गले लगाया और उनकी बहादुरी की तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि इतने बड़े मुद्दे पर खुलकर बात करना आसान नहीं होता।  

तलाक और को-पैरेंटिंग पर भी बात  

इसी शो में सोहेल ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह से तलाक को लेकर भी बात की। 2022 में 24 साल की शादी के बाद दोनों अलग हो गए थे। सोहेल ने माना कि रिश्ता टूटने में उनकी अपनी गलतियां भी थीं।  

हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटों की परवरिश कर रहे हैं। सोहेल का कहना है कि बच्चों के लिए वो हमेशा एक टीम की तरह काम करेंगे। सोहेल का ये खुलासा एक बार फिर याद दिलाता है कि चाइल्ड अब्यूज के बारे में बात करना कितना जरूरी है। शर्म की वजह से चुप रहना आगे और परेशानी देता है।  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो