आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं किरण राव और रीना दत्ता? दोस्त ने बताया असली वजह
आमिर के दोस्त और 'लगान' एक्टर अमीन हाजी शादी के गवाह थे। उन्होंने बताया कि किरण राव उस समय भारत में नहीं थीं।

नई दिल्ली: 6 जुलाई को आमिर खान ने गौरी स्प्रेट के साथ तीसरी शादी कर ली। ये शादी मुंबई में घर पर ही करीबी दोस्तों और परिवार के बीच हुई। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, लेकिन उनमें आमिर की पहली दो पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव नजर नहीं आईं। इसके बाद से लोग सवाल कर रहे थे कि दोनों शादी में क्यों नहीं थीं। अब आमिर के करीबी दोस्त ने इस राज से पर्दा हटाया है।
किरण राव देश से बाहर थीं!
आमिर के दोस्त और 'लगान' एक्टर अमीन हाजी शादी के गवाह थे। उन्होंने Rediff से बातचीत में बताया कि किरण राव उस समय भारत में नहीं थीं। अमीन के मुताबिक, "किरान उस वक्त यूनाइटेड किंगडम में थीं। आजाद शादी के लिए UK से भारत आए थे।" यानी शेड्यूल की वजह से वो इस खास मौके पर शामिल नहीं हो पाईं।
रीना दत्ता की गैर-मौजूदगी का कारण
रीना दत्ता के न आने पर अमीन ने कहा कि हर गैर-मौजूदगी के पीछे कोई ड्रामा नहीं होता। कभी-कभी स्पेस देना भी सम्मान दिखाने का तरीका होता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कुछ गैर-मौजूदगियां स्वाभाविक होती हैं। इतने महत्वपूर्ण मौके पर आप किसी को असहज महसूस नहीं कराना चाहते।" अमीन का इशारा था कि रीना ने जान-बूझकर दूरी बनाकर आमिर और गौरी की प्राइवेसी का सम्मान किया।
अब भी एक साथ काम करते हैं तीनों
अमीन ने साफ किया कि शादी में न आने का मतलब ये नहीं कि रिश्ते खराब हैं। उन्होंने बताया कि आमिर, किरण और रीना आज भी प्रोफेशनली साथ काम कर रहे हैं। अमीन ने कहा, "पानी फाउंडेशन के जरिए आमिर, सत्या भटकल, किरण और रीना मिलकर काम करते हैं। उनके बीच हेल्दी रिलेशनशिप है।"
शादी कैसी थी इस पर अमीन ने बताया कि कोई बड़ा फंक्शन या संगीत नहीं हुआ। "हमने साथ समय बिताया, बातें कीं, हंसे और एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय की। ये बिल्कुल सिंपल और निजी शादी थी।"
आमिर की शादी की टाइमलाइन
आमिर ने 60वें जन्मदिन पर गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में मीडिया से मिलवाया था। पहली शादी उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से की थी जो 2002 तक चली। फिर 2005 में किरण राव से शादी हुई और 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था।
अलग होने के बाद भी आमिर और किरण दोस्त बने रहे। इसी वजह से फैंस को उम्मीद थी कि वो शादी में दिखेंगी। लेकिन दोस्त के बयान से साफ है कि दोनों ने अपनी-अपनी वजह से दूरी बनाई।


