मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से पंजाब के 65 लाख परिवारों को मिला 10 लाख रुपए का सुरक्षा कवच: कुलदीप धालीवाल
आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के वादे अब जमीनी हकीकत बन रहे हैं.

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के वादे अब जमीनी हकीकत बन रहे हैं. अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शिता से यह योजना पूरी तरह प्रभावी हो चुकी है.इस योजना के तहत पंजाब के लगभग 65 लाख परिवारों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध है.
प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
यह सुविधा खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बहुत बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि अब महंगे इलाज के कारण परिवार कर्ज में नहीं डूबते या इलाज के अभाव में जान गंवाने की नौबत नहीं आती.धालीवाल ने योजना की कामयाबी का एक जीवंत उदाहरण देते हुए गुरदासपुर जिले के गांव गुरदासनंगल के निवासी सुलखन सिंह का जिक्र किया. दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सुलखन सिंह को अचानक दिल की गंभीर बीमारी हुई और डॉक्टरों ने इलाज के लिए करीब 3 लाख रुपये का अनुमान लगाया.
मात्र एक दिन में उनका हेल्थ कार्ड तैयार
परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि यह खर्च उठा सके. लेकिन योजना के तहत मात्र एक दिन में उनका हेल्थ कार्ड तैयार हो गया. इसके बाद अमृतसर के एक निजी अस्पताल में बिना कोई पैसा खर्च किए उनका दिल का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ और स्टेंट लगाए गए. स्वस्थ होकर घर लौटे सुलखन सिंह का मामला उन आलोचकों के मुंह पर ताला लगा देता है जो सरकार की नीतियों को सिर्फ बातें बताते हैं.धालीवाल ने जोर दिया कि पंजाब सरकार का मुख्य फोकस शिक्षा और स्वास्थ्य पर है.
पिछली सरकारों में गरीब लोग महंगे इलाज से कर्जदार
इन क्षेत्रों में निवेश से आने वाली पीढ़ियां मजबूत और सुरक्षित होंगी. पिछली सरकारों में गरीब लोग महंगे इलाज से कर्जदार हो जाते थे या मर जाते थे, लेकिन अब स्वास्थ्य को हर व्यक्ति का मूल अधिकार बनाया गया है. अस्पतालों की सतत निगरानी की जा रही है ताकि कोई मरीज परेशान न हो और कोई अस्पताल कार्ड धारकों से अतिरिक्त पैसे न मांगे. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहकर बुनियादी सुविधाओं को अनदेखा करने वालों को अब बदलाव रास नहीं आ रहा.
जल्द से जल्द हेल्थ कार्ड बनवाएं और लाभ ले
धालीवाल ने जनता से अपील की कि वे जल्द से जल्द हेल्थ कार्ड बनवाएं और इस कल्याणकारी योजना का पूरा फायदा उठाएं. यह योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है जो लाखों परिवारों की जिंदगी संवार रही है.


