पंजाब : 300 अधिकारियों पर गिरी गाज

पंजाब में पिछले एक साल के दौरान आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त एक्शन में है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से बकायदा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

पंजाब में पिछले एक साल के दौरान आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त एक्शन में है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से बकायदा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया। हम उस नंबर के बारे में भी आपको जानकारी देंगे लेकिन उससे पहले आप हमारा चैनल जरूर सब्सक्राइब कर लें और वेल आइकन प्रेश करना न भूलें।

पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी तब उसने भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश करने का वादा किया था और उसी वादे के तहत काम करते हुए आज आम आदमी पार्टी की सरकार ये दावा कर रही है कि पंजाब में करप्शन काफी हद तक कम हो चुका है। प्रदेश में भ्रष्ट्राचार पर रोक लगाने के लिए मान सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस नंबर के जरिए आम लोग भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से कर सकते हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन के जरिए हुई कार्रवाइयों का पूरा ब्यौरा दिया है। उन्होंने बताया है कि कितने अधिकारियों पर एक साल के दौरान गाज गिरी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन के जरिए 300 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों और मुलाजिमों के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सीएम मान का कहना है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। हम अपने राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। सीएम मान ने लोगों से एक खास अपील भी की। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं पंजाब के निवासियों के अपील करना चाहता हूं कि अगर उन्हें भ्रष्टाचार को लेकर कोई भी शिकायत करना चाहते हैं तो उनके पास सीधे एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर कॉल करने का विकल्प है। वह किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की जानकारी यहां दे सकते हैं, ताकि पंजाब के सरकारी दफ्तरों को सारे विभागों को भ्रष्टाचार मुक्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल 23 मार्च को एंटी-करप्शन हेल्पलाइन जारी किया। नंबर का ऐलान करते हुए सीएम मान ने कहा था कि अगर आपसे कोई घूस या रिश्वत मांगता है, तो आप उसका वीडियो बनाएं और फिर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के एक हफ्ते बाद ही एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया था। पंजाब में एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9501200200 है जिसपर डायल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो