चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले राघव चड्ढा- आकाश सीमा नहीं है, यह हमारा लॉन्चपैड है
अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है. पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास तक कोई देश पहुंचा है. भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर चुका है.

अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है. पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास तक कोई देश पहुंचा है. भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर चुका है. चांद पर सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. इसको लेकर पूरा देश जश्न मना रहा है. इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने एक्स पर लिखा कि अब हम चाँद पर हैं !
आप नेता राघव चड्ढा लिखा, चंद्रयान-3 चंद्रमा की दक्षिणी सीमा पर हमारी पहचान अंकित करता है, एक बेजोड़ विजय. यह उपलब्धि इसरो की अदम्य भावना का प्रमाण है, उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर देती है.
यह ऐतिहासिक छलांग सितारों को निशाना बनाने के लिए एक स्पष्ट आह्वान है और एक शानदार अनुस्मारक के रूप में कार्य करती है. उन्होंने कहा, आकाश सीमा नहीं है, यह हमारा लॉन्चपैड है. चाँद और उससे आगे तक. वन्दे मातरम!
We're over the moon!
🚀 #Chandrayaan3 imprints our identity on the Moon's southern frontier, a triumph unmatched. This feat is a testament to ISRO's indomitable spirit, their commitment and hard work make every Indian's heart swell with pride.
This historic leap is a clarion… pic.twitter.com/TplJJ9cGmE— Raghav Chadha (@raghav_chadha) August 23, 2023
..


