नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कांग्रेस सांसद को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सरगना बताते हुए सवाल किया है कि क्या राहुल गांधी सत्ता के लिए भारत विभाजन की तैयारी कर रहे हैं ? भाजपा नेता दुबे ने लोकसभा में स्पीकर को एक प्रस्ताव दिया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के कथित अनैतिक आचरण के लिए आजीवन चुनाव लड़ने और सदस्यता समाप्त करने की मांग की है.
आपको बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को अपने सब्सटेंटिव मोशन की कॉपी को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है, ' क्या लोकसभा में विपक्ष का नेता भारत के विभाजन की योजना सत्ता पाने के लिए बना रहा है ?' उन्होंने स्पीकर को दिए अपने नोटिस में आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि फोर्ड फाउंडेशन, सोरोस और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी के ऊपर मेरे यह आरोप हैं, जिसपर मैं लोकसभा में अध्यक्ष से बहस करने की अनुमति मांगता हूं.
भाजपा नेता ने संवैधानिक जिम्मेदारी का हवााला देते हुए स्पीकर को लिखी चिट्ठी में राहुल गांधी के खिलाफ एक खास संसदीय जांच समिति गठित कर संसद में गांधी के अनैतिक आचरण की जांच करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता को देश को अंदर से अस्थिर करने वाले ठग गैंग का एक बड़ा हिस्सा बताया है. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को एक बहुत ही बड़े कुख्यात संगठन फोर्ड फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य बताया हैं, जो उनकी महंगी विदेश यात्राओं की फंडिग करता है.
दरअसल, कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने का फैसला लिया था. लेकिन, बाद में रणनीति में बदलाव कर लिया गया. हालांकि, राहुल गांधी ने BJP को कई बार अपने खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की चुनौती दे चुके हैं. वहीं इस पूरे मामले पर केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाने के बारे में कहा, पहले तो सरकार ने यह तय किया था कि एक मोशन मूव करेंगे. लेकिन, हमारे एक मेंबर निशिकांत दुबे ने सब्सटेंटिव मोशन लाया है, इसलिए सरकार ने अपने मोशन को अभी ड्राप कर दिया है. First Updated : Friday, 13 February 2026