नवरात्र पर यात्रियों के लिए रेलवे की खास पेशकश, सफर के दौरान बिना लहसुन-प्याज का मिलेगा भोजन
IRCTC Satvik food During Navratri Travel : नवरात्र के दौरान उपवास रखने वाले यात्रियों के लिए IRCTC ने ट्रेनों में सात्विक और फलाहारी भोजन की सुविधा शुरू की है, जिसमें साबूदाना खिचड़ी, सेंधा नमक और व्रत उपयुक्त आहार शामिल है. यह सेवा ई-कैटरिंग वेबसाइट व ऐप से बुक की जा सकती है. साथ ही, वंदे भारत ट्रेनों में अब यात्रियों को एक लीटर रेल नीर की बोतल दी जाएगी, पहले केवल 500ml मिलती थी.

IRCTC Satvik food During Navratri Travel : नवरात्र के अवसर पर उपवास रखने वाले यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने फलाहारी और सात्विक भोजन की विशेष सेवा शुरू की है. अब जो यात्री उपवास रखते हुए ट्रेन में सफर कर रहे हैं, उन्हें उनके बर्थ पर ही व्रत के अनुकूल भोजन मिलेगा. यह सेवा IRCTC की ई-कैटरिंग वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए बुक की जा सकती है, जिसमें ऑनलाइन पेमेंट और पे ऑन डिलीवरी दोनों विकल्प मौजूद हैं.
आपको बता दें कि इस फलाहारी मैन्यू में साबूदाना खिचड़ी, जीरा आलू, आलू की टिक्की, साबूदाना बड़ा, मलाई बर्फी, लस्सी, मूंगफली नमकीन, सूखे मखाने, सादा दही और व्रत में खाई जाने वाली सब्ज़ियां जैसे विकल्प शामिल हैं. इन सभी चीजों में सेंधा नमक का उपयोग किया गया है ताकि यह व्रत में सेवन योग्य रहे. इन थालियों की कीमत ₹100 से ₹200 के बीच रखी गई है.
वंदे भारत ट्रेनों में एक लीटर रेल नीर की बोतल
किन ट्रेनों में लागू होगी सुविधा?
यह सुविधा भोपाल की रानी कमलापति स्टेशन से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन और खजुराहो वंदे भारत जैसी सभी वंदे भारत ट्रेनों में लागू होगी. इस फैसले से यात्रियों को लंबे सफर के दौरान हाइड्रेशन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
रेलवे बोर्ड का निर्देश और IRCTC की पहल
IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सिन्हा के अनुसार, यह निर्णय रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सभी जोनल रेलवे पर लागू किया जाएगा. इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि त्योहारों के दौरान रेलवे की सेवा का स्तर भी और ऊंचा होगा.


