उदयपुर रेप केस में नाम हटाने के बदले ASI ने मांगी 1 लाख की रिश्वत, ACB ने किया पर्दाफाश

रविवार शाम प्रतापनगर थाने ASI को 1 लाख की की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. वहीं इसका पर्दाफाश खुद भ्रष्टाचार-विरोधी शाखा (एसीबी) ने किया है. रिश्वतखोर की पहचान सुनील बिश्नोई के रूप में की है.

Yashika Jandwani

जयपुर: देशभर में रोजाना रेप की कई मामले दर्ज किए जाते है, जिसके बाद यह उम्मीद की जाती है कि पुलिस पीड़िता को इंजाफ दिलाएगी. लेकिन हाल ही में उदयपुर के प्रतापनगर थाने से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. बता दें, रविवार शाम प्रतापनगर थाने ASI को 1 लाख की की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. वहीं इसका पर्दाफाश खुद भ्रष्टाचार-विरोधी शाखा (एसीबी) ने किया है. 

शिकायतकर्ता को धमकाने की कोशिश 

बता दें, रिश्वतखोर की पहचान सुनील बिश्नोई के रूप में की है. आरोप है रेप की कोशिश और छेड़छाड़ मामले में शिकायत दर्ज न करने के बदले अधिरकारी ने शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. वहीं इस दौरान शिकायतकर्ता पर दवाब बनाने और उसे धमकाने की भी कोशिश की गई. ASI सुनील बिश्नोई ने शिकायतकर्ता से कहा अगर वह 1 लाख नहीं देगी तो उसे जूठे केस में फंसा दिया जाएगा.

एसीबी ने बनाया प्लान 

हालांकि पीड़िता इस सब धमकियों से नहीं डरी और उसने एसीबी से संपर्क कर अधिकारी की शिकायत दर्ज की. शिकायत के तुरंत बाद मामले की सच्चाई जानने के लिए एसीबी की टीम ने एक प्लान तैयार किया. प्लान के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एएसआई अधिकारी को पैसे लेने के लिए समय और स्थान की सोचना दी ताकि उसे रंगे हाथों पकड़ा का सके. इस दौरान जैसे ही शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग ने सुनील ने एक लाख रुपए लिए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई और अधिकारी का पर्दाफाश हो गया. 

पूछताछ जारी 

एसीबी के एडिशनल एसपी अनंत कुमार के मुताबिक रिश्वतखोर पुलिसकर्मी से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ एक्शन लिया जा सकेगा. हैरानी की बात ये है कि फिल्म 'सागवान' एएसआई सुनील बिश्नोई एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा चुके है, जिसमें उन्हें अपराध के खिलाफ आवाज उठाते हुए और इंसाफ दिलाते हुए दिखाया गया था. लेकिन वास्तविकता कुछ ओर ही है.

इस घटना ने इस बार फिर लोगों को ये सोचने पर मजबूत कर दिया है कि अगर पुलिस ही अपराध करेगी तो अपराध के खिलाफ लड़ाई कौन लड़ेगा. फिलहाल एसीबी आगे की जांच में जुटी है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो