Subrata Roy: सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय ने 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Subrata Roy: मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का आज मुंबई में निधन हो गया. सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Subrata Roy:  मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का आज मुंबई में निधन हो गया. सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी.

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने (X) पर दुख जाहिर करते हुए कहा क, सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि !

 

अपडेट जारी है..

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag