अमेरिका से अमृतसर उतरेगा एक और जहाज, अब कितने पंजाबी हुए डिपोर्ट, पढ़ें पूरी लिस्ट?

इनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल था। निर्वासित लोगों से बातचीत से पता चला कि सभी को बेड़ियों में बांधकर लाया गया था। हालात ऐसे थे कि किसी को भी अपनी सीट से उठने की इजाजत नहीं थी। इस तरह से भारतीयों को निर्वासित करने का देश में कड़ा विरोध हुआ। यह मुद्दा विपक्षी दलों ने संसद में भी उठाया।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

अमेरिका द्वारा निर्वासित भारतीयों को लेकर एक और विमान भारत पहुंच रहे हैं। एक और उड़ान कल यानि 15 फरवरी को 119 बजे और 16 फरवरी को रात 10 बजे आएगी। कल 119 भारतीय अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, हालांकि कल की उड़ान से पहुंचने वाले भारतीयों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले 104 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी विमान अमृतसर में उतरा था। इनमें बड़ी संख्या में युवा पंजाब और हरियाणा से थे। दोनों विमानों से वापस लाए जा रहे लोगों की सूची अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि इनमें बड़ी संख्या में पंजाबियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

रविवार को उतरेगा जहाज

अमेरिका से 119 भारतीयों को वापस लाने के लिए दूसरी उड़ान कल आएगी। यह उड़ान रात करीब 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। जानकारी मिली है कि सबसे अधिक 67 प्रवासी पंजाब से हैं। दूसरी उड़ान में हरियाणा से 33, गुजरात से 8, यूपी से 3, गोवा से 2, महाराष्ट्र और राजस्थान से 2-2 तथा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से 1-1 भारतीय शामिल हैं। 

पहले 104 भारतियों को भेजा था 

उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी को अमेरिकी सरकार ने 104 भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 से वापस भेजा था। अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे इस विमान में गुजरात के 33, हरियाणा के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, चंडीगढ़ के 2 और उत्तर प्रदेश के 3 लोग सवार थे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag