'वह बिल्कुल मेरी तरह हैं, सोते नहीं...' PM मोदी को सुबह 6 बजे फोन करना चाहते थे ट्रंप, अमेरिकी राजदूत ने खोला बड़ा राज

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने खुलासा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार सुबह 6 बजे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करना चाहते थे. इस दौरान उन्होने PM मोदी के बारें में एक बड़ी बात बोली थी.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इसी बीच भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि ट्रंप एक बार सुबह करीब 6 बजे ही पीएम मोदी से बात करना चाहते थे.

ट्रंप बोले- 'मोदी मेरी तरह जल्दी उठते हैं'

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के एक कार्यक्रम में सर्जियो गोर ने बताया कि कुछ महीने पहले मियामी में आयोजित एक यूएफसी (UFC) इवेंट के दौरान वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मौजूद थे. इसी दौरान ट्रंप ने अचानक प्रधानमंत्री मोदी को फोन करने की इच्छा जताई.

राजदूत ने उन्हें याद दिलाया कि उस समय भारत में सुबह के करीब 6 बज रहे होंगे. इस पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उस समय जग रहे होंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "वह बिल्कुल मेरी तरह हैं, जल्दी उठने वाले."

अगले दिन हुई दोनों नेताओं की बातचीत

सर्जियो गोर ने बताया कि आखिरकार वह फोन कॉल अगले दिन की गई. हालांकि, इस घटना ने दोनों नेताओं के बीच सहज और भरोसेमंद रिश्ते की झलक जरूर दिखाई. उनके अनुसार, जब दो नेताओं के बीच मजबूत दोस्ती होती है, तो औपचारिकताओं की जरूरत कम पड़ जाती है.

भारत को लेकर ट्रंप की खास सोच

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आज भी अपने भारत दौरे की यादों को बेहद खास मानते हैं. उनके पहले कार्यकाल के दौरान आयोजित 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' जैसे कार्यक्रमों ने दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती दी थी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप भविष्य में फिर भारत आने के इच्छुक हैं.

व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

सर्जियो गोर के अनुसार, आने वाले दो वर्ष भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे. व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रहे हैं. उनका मानना है कि इस दौरान लिए गए फैसले भविष्य में दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो