146 करोड़ रुपये नकद, सोना और विदेशी मुद्रा, सांसद के घर छापेमारी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा
भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही एक बड़ी कार्रवाई में जांच एजेंसियों ने एक सांसद के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी, सोना और अन्य कीमती संपत्ति बरामद की है. इस ऑपरेशन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है.

नई दिल्ली: कई देशों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेजी से जारी है लेकिन हाल ही में एक ऐसे ऑपरेशन ने सबका ध्यान खींच लिया, जहां जांच एजेंसियों को एक नेता के ठिकाने से बड़ी मात्रा में नगदी बरामद हुई है. इस कार्रवाई ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. बल्कि भरष्टाचार को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए है. बता दें, ये मामला कही और से नहीं बल्कि इराक से सामने आया है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सांसद के आवास से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया है.
कौन है वो सांसद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छापेमारी के दौरान सांसद आलिया नासिफ के घर से करीब 20 अरब इराकी दीनार, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 146 करोड़ रुपये है, जब्त किए गए. इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोना भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है. बता दें, आलिया नासिफ पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के कार्यकाल में चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.
نماینده مجلس عراق به اسم «هند العباسی» از ائتلاف عزم، همراه با چند نفر دیگه از جمله مثنی السامرایی (رهبر این ائتلاف) به اتهام فساد مالی دستگیر شدن؛ تو خونهاش هم حدود ۵۷ میلیون دلار پول نقد و ۲۷ کیلو طلای خالص کشف شده که سوژه ماجرا، شورت و سوتین طلای این خانم بود.#پاینده_ایران pic.twitter.com/mJ4fw5M1Kk
— nahidkhosravani (@nnahidkhosrava2) June 29, 2026
वहीं यह कार्रवाई देश में वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है. इसके साथ ही ये भी बताया गया जा रहा है कि बगदाद के ग्रीन जोन में सुरक्षा बलों द्वारा तड़के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई.
85 मिलियन डॉलर संपत्ति का चला पता
इस अभियान के दौरान विभिन्न ठिकानों से कुल लगभग 85 मिलियन डॉलर यानि करीब 805 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता चला है. इसके चलते जांच एजेंसियों ने कई स्थानों से अरबों इराकी दीनार, विदेशी मुद्रा, सोना और अन्य कीमती सामान भी बरामद किए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में एक कमरे में बड़ी मात्रा में नकदी रखी दिखाई दे रही है, हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
कब शुरू हुई पूछताछ
जांच अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले की कड़ियां पूर्व उप तेल शोधन मंत्री अदनान अल-जुमैली से जुड़ी पूछताछ के दौरान सामने आई हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद दिए गए उनके बयानों के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान की गई. इसके बाद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए और कई नेताओं व अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए.
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ संदिग्ध सुरक्षा एजेंसियों के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए, जिसके बाद ग्रीन जोन के प्रवेश द्वार सील कर दिए गए और उनकी तलाश तेज कर दी गई.
मकानों के नीचे छुपाई गई नगदी
इससे पहले भी इराकी अधिकारियों ने सरकारी धन के गबन से जुड़े मामलों में 107 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि बरामद करने का दावा किया था. वहीं अब जांच एजेंसियों के मुताबिक, कई निजी मकानों के नीचे छिपाकर रखी गई नकदी निकालने के लिए भारी मशीनों की मदद लेनी पड़ी. फिलहाल मामले को लेकर आगे की जांच जारी है.


