score Card

हरदीप पुरी, हेमा मालिनी ने मथुरा-वृंदावन के मंदिरों, इमारतों पर कॉफी टेबल बुक लॉन्च की

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि, "चल मन वृन्दावन 2 भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में लिखी गई है. इसमें वृन्दावन के बारे में बताया जाएगा और पूरे बृज क्षेत्र, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और आसपास के '84 कोस' के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि, "चल मन वृन्दावन 2 भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में लिखी गई है. इसमें वृन्दावन के बारे में बताया जाएगा और पूरे बृज क्षेत्र, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और आसपास के '84 कोस' के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. वहां कैसे होली खेली जाती है, कैसे रास लीला का आयोजन होता है. 

आगे उन्होंने कहा कि, "यह पुस्तक पाठक को ऐसा महसूस कराएगी जैसे वह वृन्दावन पहुंच गया हो... इस पुस्तक को बनाने और मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए मैं अशोक बंसल और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं."

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी की कॉफी टेबल बुक - चल मन वृन्दावन पुस्तक के लॉन्च पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, "मैं इस कार्यक्रम में आने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कॉफी टेबल पुस्तक में बहुत योगदान दिया है,

वृन्दावन में अपने नौ साल के अनुभव को साझा किया है. उन्होंने वृंदावन के इतिहास, संस्कृति और धर्म की कई विशेषताओं पर प्रकाश डाला है. मैं आप सभी से इस कॉफ़ी टेबल बुक पर एक नज़र डालने के लिए कहूँगा. 

calender
24 August 2023, 11:15 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag