नमाज के जवाब में हनुमान चालीसा...रमजान के बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी में गरमाया माहौल, हिंदू संगठनों ने पुलिस से किया नोकझोक

लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी परिसर में आज तड़के सुबह धार्मिक विवाद हुआ. मुस्लिम समुदाय के लोह वहां नमाज पढ़े, जिसके जवाब में हिंदू संगठनों हनुमान चालीसा का पाठ किया.

calender

उत्तर प्रदेश: लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी परिसर में हाल ही में धार्मिक गतिविधियों को लेकर तनाव बढ़ गया है. यहां छात्रों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि हिंदू संगठनों ने नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस दौरान पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई.

विवाद की शुरुआत

लाल बारादरी एक पुरानी इमारत है, जिसकी मरम्मत और संरक्षण का काम चल रहा है. एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई. रविवार को कुछ मुस्लिम छात्रों ने बैरिकेड हटाकर यहां नमाज पढ़ी और इफ्तार किया. उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया.

इसके जवाब में सोमवार को हिंदू छात्र संगठनों ने विरोध जताया. उन्होंने 'जय श्री राम' के नारे लगाए और परिसर में नमाज के खिलाफ आवाज उठाई. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई. प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली.

आज हनुमान चालीसा का पाठ हुआ 

मंगलवार को हिंदू संगठनों ने यूनिवर्सिटी के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया. उनका कहना था कि अगर कैंपस में धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं, तो नमाज को अनुमति क्यों? पहले यहां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पर रोक लगाई गई थी, लेकिन नमाज की इजाजत दी गई. 

आक्रोशित प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर कैम्पस में घुसने की कोशिश करते रहे. भारी पुलिस बल तैनात था. कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया गया. इस दौरान पुलिसकर्मियों से हल्की नोंकझोक हुई.

पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ पुलिस ने नमाज पढ़ने और नारेबाजी करने वाले 13 छात्रों को नोटिस जारी किया। थाना हसनगंज की रिपोर्ट में कहा गया कि इन छात्रों ने निर्माण कार्य में बाधा डाली और सार्वजनिक जगह पर धार्मिक गतिविधि से शांति भंग की आशंका पैदा की. प्रशासन ने इन छात्रों को एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए भारी मुचलका और दो जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया है.

यह घटना लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति और धार्मिक भावनाओं के टकराव को दिखाती है. प्रशासन का कहना है कि इमारत जर्जर है, इसलिए सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए. दोनों पक्षों की मांग है कि कैंपस में सभी धार्मिक गतिविधियां समान नियमों से चलें। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकरार है. First Updated : Tuesday, 24 February 2026

Topics :