हापुड़ में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला, सपा नेता के घर से 55 सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच हापुड़ से कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक समाजवादी पार्टी नेता के घर से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

हापुड़: यूपी के कई जिलों में घरेलु गैस सिलिंडर की किल्लत की खबरों के बीच हापुड़ से कालाबाजरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्यवाई में एक समाजवादी पार्टी के नेता के घरे से बड़ी संख्या में LPG सिलिंडर बरामद किये गए है.

सूत्रों  के अनुसार छापेमारी के दौरान सपा नेता अब्दुल रेहमान के घर से 55 भरे और कई खली सिलिंडर बरामद किये गए। पुलिस के आने की खबर सुनते ही सपा नेता मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

यह मामला हापुड़ के असोदा गांव का बताया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायती घर के पास रहने वाला अब्दुल रहमान अपने घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा है.

सूचना मिलते ही जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर में छापा मारा. छापेमारी की जानकारी मिलते ही आरोपी घर से भाग निकला. मौके से पुलिस को 55 भरे हुए और कई खाली गैस सिलेंडर मिले, जिन्हें अधिकारियों ने जब्त कर लिया.

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा था. उनके अनुसार वह एक सिलेंडर को करीब 2,000 रुपये तक में बेच रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है.

कालाबाजारी पर सख्त हुए सीएम योगी

इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह फैलाकर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गैस एजेंसियों से सामान्य वितरण सुनिश्चित किया जाए और ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं.

अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर नजर रखी जाए. इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मैसेज और वीडियो पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि गैस सिलेंडर के वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए. गैस सिलेंडर लेकर जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और राजस्व, खाद एवं रसद विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार क्षेत्र में निगरानी करें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो