PM मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें टिकट बुकिंग और उड़ानें कब से होंगे शुरू डेट आया सामने

28 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होने वाला है. ऐसे में आज सीएम योगी एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लेंगे.

calender

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) का इंतजार अब खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है.

पीएम मोदी इस मौके पर एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लाखों लोग शामिल होने की उम्मीद है. सीएम योगी रविवार 22 मार्च को एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

उद्घाटन के बाद उड़ानें कब शुरू होंगी?

उद्घाटन 28 मार्च को होगा, लेकिन उसी दिन से व्यावसायिक यात्री उड़ानें नहीं शुरू होंगी. एयरपोर्ट को हाल ही में डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है. खबरों के मुताबिक, उद्घाटन के बाद 45 दिनों के अंदर यानी मई 2026 के मध्य तक घरेलू उड़ानें और कार्गो सेवाएं पूरी तरह शुरू हो सकती हैं.

शुरुआत में सिर्फ घरेलू रूटों पर उड़ानें चलेगी. अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 2026 की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर के बीच शुरू होने की संभावना है, जब घरेलू सेवाएं स्थिर हो जाएगी.

कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग?

एयरलाइंस आमतौर पर उड़ानें शुरू होने से 30-45 दिन पहले टिकट बुकिंग खोलती है. इसलिए नोएडा एयरपोर्ट से अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में बुकिंग शुरू हो सकती है. इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनियां सबसे पहले घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है.

ये एयरलाइंस अपनी वेबसाइट और ऐप पर टिकट उपलब्ध कराएंगी. अभी तक हवाई किराए और रूट्स की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही डिटेल्स सामने आएंगी.

एयरपोर्ट की खासियत और फायदा

यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. पहले चरण में एक रनवे से काम शुरू होगा, जिसे बाद में पांच रनवे तक बढ़ाया जाएगा. दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ से राहत मिलेगी.

हर साल करोड़ों यात्रियों की क्षमता होगी, जिससे इलाके में व्यापार, रोजगार और रियल एस्टेट को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. यह परियोजना उत्तर प्रदेश को एयरपोर्ट हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.लोग अब उत्सुकता से 28 मार्च का इंतजार कर रहे हैं. First Updated : Sunday, 22 March 2026