कैसे हुई मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की मौत? पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में ब्लड क्लॉट मिलने का खुलासा हुआ है, जिससे फेफड़ों और धमनियों में गंभीर संक्रमण फैल गया. डॉक्टरों के मुताबिक इसी जटिलता के कारण हार्ट अटैक हुआ, जो उनकी मौत की मुख्य वजह बना.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

लखनऊ: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायाम यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए हैं. शुरुआती मेडिकल जांच में सामने आया है कि उनके शरीर में खून का थक्का यानी ब्लड क्लॉट जमा हुआ था, जिसने धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लिया. डॉक्टरों के मुताबिक यह थक्का शरीर के निचले हिस्से से ऊपर की ओर बढ़ता हुआ धमनियों और फेफड़ों तक पहुंच गया, जिससे स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा.

फेफड़ों और धमनियों में जटिलताएं 

रिपोर्ट के अनुसार, ब्लड क्लॉट के कारण फेफड़ों और धमनियों में जटिलताएं पैदा हो गईं. इस स्थिति ने शरीर में रक्त प्रवाह को प्रभावित किया और संक्रमण का खतरा भी बढ़ा दिया. डॉक्टरों का कहना है कि फेफड़ों में गंभीर संक्रमण और धमनियों में रुकावट की वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित हुए. इलाज के दौरान स्थिति लगातार नाजुक बनी रही और आखिरकार हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई.

मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्लड क्लॉटिंग की समस्या कई बार अचानक जानलेवा रूप ले लेती है, खासकर तब जब यह फेफड़ों तक पहुंच जाए. इसे मेडिकल भाषा में पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी गंभीर स्थिति माना जाता है. शुरुआती रिपोर्ट में यह भी संकेत मिले हैं कि शरीर के अंदरूनी हिस्सों में संक्रमण तेजी से फैल रहा था, जिसने हृदय पर अतिरिक्त दबाव डाला.

अधिकारियों का क्या कहना है? 

फिलहाल डॉक्टरों और फोरेंसिक टीम की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आंतरिक अंगों की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी. अंतिम मेडिकल राय फोरेंसिक जांच और लैब रिपोर्ट के आधार पर तैयार की जाएगी.

इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक का माहौल है. परिवार के करीबी लोग और समर्थक लगातार उनके निधन पर दुख जता रहे हैं. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो