UP के बांदा में पड़ रही झुलसने वाली गर्मी, 48.2 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
गुरुवार को बांदा में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पारा तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दो दिनों में गर्मी और भी बढ़ने वाली है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में झुलसने वाली गर्मी पड़ रही है. सुबह के 10 बजते ही गर्मी की वजह से सड़के सुनसान नजर आ रही है. वहीं बाजारों में भी तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है. बता दें, गुरुवार को बांदा में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पारा तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दो दिनों में गर्मी और भी बढ़ने वाली है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.
रेड अलर्ट यारी
बता दें, पिछले दो दिनों में बांदा का तापमान 47 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था. हालांकि यह गुरुवार को बढ़ कर 48.2 डिग्री पहुंच चुका है. वहीं अब आने वाले दिनों में तापमान का स्तर 48.2 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है तो बांदा जिला राज्य का सबसे गर्म शहर बन सकता है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भीषण लू के साथ हीटवेव चलने की संभावना है. इसलिए विभाग द्वारा सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है.
स्कूल रहेंगे बंद
बांदा के रेड जोन इलाके में पड़ने वाले स्कूलों की भी बंद करने की घोषणा कर दी गई है. बता दें, यह सोमवार को बीएसए बीके शर्मा द्वारा बढ़ती गर्मी के चलते की गई थी. हालांकि स्कूलों के अलावा कॉलेज और बाजारों में भी सन्नाटा नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे 10 बजे की बीच ग्राहक सामान लेने आ रहा है. उसके बाद कोई भी बाजार में नहीं आ रहा है. इसी को देखते हुए दुकानदार भी 10 बजे तक दुकान खोलने के बाद लंबा ब्रेक लेते हुए फिर 3-4 बजे वापस अपने काम कर लौट रहे हैं.
यातायात सेवाओं पर पड़ा असर
बढ़ती गर्मी का असर यातायात सेवाओं पर भी देखने मिल रहा है. बांदा डिपो के एआरएम डीके चौबे के अनुसार, गर्मी के कारण लोग लोग मजबूरी में ही यात्रा कर रहे है, जिसके चलते उनकी प्रतिदिन आय 22 लाख से घटकर 21 लाख पहुंच गई है.


