पहाड़ों से लेकर मैदानों तक शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP में आज बारिश की संभावना

Weather Update Today: बदलते मौसम के बीच 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि कोहरा भी छाया रह सकता है.

Ritu Sharma
Edited By: Ritu Sharma

Weather Update Today: भारत के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज यानी 24 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हल्के कोहरे का प्रभाव जारी है.

दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक

आपको बता दें कि दिल्ली और एनसीआर में बीते कुछ दिनों से धूप खिलने के कारण तापमान में तेजी देखी जा रही है. हालांकि, बुधवार रात हल्की बारिश के बाद गुरुवार को एक बार फिर से धूप खिली, जिससे मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

पहाड़ी इलाकों में शुष्क मौसम

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. हिमाचल में कम बर्फबारी और बारिश के चलते तापमान सामान्य से अधिक है. गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कश्मीर में 'चिल्लेकलां' का समापन

वहीं आपको बता दें कि कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा दौर कहलाने वाला 'चिल्लेकलां' 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बारिश या बर्फबारी की संभावना बेहद कम है. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा.

पहाड़ों में तापमान बढ़ा

बताते चले कि हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर में तापमान चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया. तापमान में वृद्धि के कारण ग्लेशियरों की बर्फ समय से पहले पिघलने लगी है.

सर्दी जल्दी खत्म होने की संभावना

इसके अलावा आपको बता दें कि इस साल दिल्ली और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दियों की तीव्रता कम महसूस की जा रही है. जनवरी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ऐसा लग रहा है कि सर्दी जल्दी समाप्त हो सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag