दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर भगवा लहराया. आइए, जानते हैं प्रवेश वर्मा के जीवन, राजनीतिक सफर और संपत्ति के बारे में विस्तार से.
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था. वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य (बी.कॉम) में स्नातक किया. इसके बाद, उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (MBA) में डिग्री प्राप्त की.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013
प्रवेश वर्मा ने महरौली विधानसभा सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराकर अपनी पहली बड़ी जीत दर्ज की.
लोकसभा चुनाव 2014
2014 में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बने. उन्होंने चुनाव में जीत हासिल कर संसद सदस्य (MP) बने.
लोकसभा चुनाव 2019
प्रवेश वर्मा ने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के महाबल मिश्रा को हराया. उन्होंने 5,78,486 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जो दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अंतर था.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा. उनका सीधा मुकाबला अरविंद केजरीवाल (आप) और संदीप दीक्षित (कांग्रेस) से हुआ. उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज कर अरविंद केजरीवाल को पराजित किया.
संपत्ति का विवरण
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा के पास 90 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
संपत्ति:
कुल मूल्य: ₹77 करोड़ 89 लाख 34 हजार 554
नगद राशि: ₹2 लाख 20 हजार
वाहन:
टोयोटा इनोवा – ₹36 लाख
टोयोटा फॉर्च्यूनर – ₹9 लाख
महिंद्रा XUV – ₹11.77 लाख
अचल संपत्ति:
कुल मूल्य: ₹12 करोड़ 19 लाख
इसमें कृषि भूमि, गोदाम और घर शामिल हैं
प्रवेश वर्मा संसद की वित्त समिति के सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने सांसदों के वेतन और भत्तों पर बनी संयुक्त समिति में भी कार्य किया है. उन्होंने विधानसभा और लोकसभा दोनों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाई है. First Updated : Saturday, 08 February 2025