ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरियम नवाज की निकल गई सारी हेकड़ी! जो परमाणु बम की दे रही थी धमकी; अब लगाई इमरजेंसी

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में हड़कंप मचाया, मरियम नवाज ने परमाणु धमकी देने के बाद पंजाब में आपातकाल घोषित किया.

Simran Sachdeva

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया है. पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी, मरियम नवाज की बोलती बंद हो गई है. कुछ समय पहले तक पाकिस्तान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा था, लेकिन अब उनके सुर पूरी तरह बदल चुके हैं. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किए गए हमलों के बाद, पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में आपातकाल की घोषणा कर दी है और सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है.

मिसाइल हमलों से पाकिस्तान में अफरा-तफरी

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमले के बाद, पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध लेते हुए, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इन हमलों में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पीओके के कई शहरों में भारी नुकसान हुआ है. पाकिस्तानी सेना के अनुसार, हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए और 46 अन्य घायल हुए है.

पंजाब प्रांत में आपातकाल का एलान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भारतीय हमलों के बाद पूरे प्रांत में आपातकाल की घोषणा की है. प्रदेश की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा, सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सभी को तुरंत ड्यूटी पर बुलाया गया है और प्रशासन को भी पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके साथ ही, बुधवार को पंजाब के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है.

हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खोला गया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अपनी उड़ान सेवाओं को भी प्रभावित किया है. भारत के हमले के बाद पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे आंशिक रूप से खोला जा रहा है. इससे पहले, पाकिस्तान ने भारत के हमले के बाद अपनी हवाई यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था.

मरियम नवाज ने दी थी परमाणु युद्ध की धमकी

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट साफ देखी जा रही है. इससे पहले, मरियम नवाज ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न देश बताते हुए भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी. मरियम नवाज ने कहा था कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, इसलिए कोई भी हमारी सीमा पर हमला नहीं कर सकता. पाकिस्तान की इस तरह की बयानबाजी के बाद, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जो कि अब पाकिस्तान के नेताओं के लिए एक बड़ा झटका बन गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag