मलबा, भगदड़ और दहशत, वेनेजुएला में भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए भयावह वीडियो
वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो भूकंपों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग घबराकर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर बिखरा नजर आ रहा है.

नई दिल्ली: वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो भूकंपों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए इन झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान राजधानी कराकास समेत कई शहरों में लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकलकर खुले मैदानों की ओर भागते नजर आए.
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसके तुरंत बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया. दोनों भूकंप इतने तेज थे कि कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा, दीवारों में दरारें आ गईं और कुछ जगहों पर भवनों के हिस्से ढह गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग घबराकर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर बिखरा नजर आ रहा है.
Me han pasado este vídeo del Aeropuerto de Maiquetia. dios mío… pic.twitter.com/sSH0yboQVP
— Said Rahal (@srahalh) June 24, 2026
भूकंप का असर सिर्फ कराकास तक सीमित नहीं रहा बल्कि देश के कई हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धरती कई सेकंड तक कांपती रही, जिससे लोग बुरी तरह डर गए. आफ्टरशॉक की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने रात घरों के बाहर ही बिताई.
हवाई अड्डों पर भी दिखा असर
भूकंप के कारण कुछ इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई सड़कों पर मलबा जमा होने से यातायात बाधित हो गया. वहीं राहत और बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.इतना ही नहीं देश के प्रमुख हवाई अड्डे पर भी भूकंप का असर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री अपना सामान लेकर टर्मिनल से बाहर भागते दिखाई दिए. इसके साथ कुछ लोग सुरक्षा के लिए इमारत के अंदर ही सुरक्षित स्थानों पर छिपते हुए दिखाई दिए.
La guaira necesita mucha ayuda mi gente. Dios mete tu mano. #Venezuela 🚨‼️ pic.twitter.com/jDyTuZ3JOe
— Cristian Crespo F. 🇨🇺 (@cristiancrespoj) June 25, 2026
राहत और बचाव कार्य तेज
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है. साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. फिलहाल पूरे देश की नजरें राहत एवं बचाव कार्यों पर टिकी हुई हैं.
“Hoy viví uno de los episodios más feos de mi vida, donde estuve entre la vida y la muerte, solo me queda agradecerle a Dios por protegerme donde pude ayudar a alguien a sobrevivir, donde perdí todo lo material pero me levantaré más fuerte esta vez, si Dios está conmigo quien… pic.twitter.com/Hwo6scfuO3
— Cristian Crespo F. 🇨🇺 (@cristiancrespoj) June 25, 2026


